
भावनगर (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 20 सितंबर को गुजरात के भावननगर पहुंचे। यहां उन्होंने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा, भारत आज विश्व बंधुत्व की भावना से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई दुश्मन नहीं है। सच में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो दूसरे देशों पर निर्भरता है। हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को मात देनी है। बता दें कि प्रधानमंत्री ने गुजरात में 34,200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअली उद्घाटन और शिलान्यास किया। जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें।
पीएम मोदी ने कहा- दूसरों पर निर्भर रहने से हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है। हम भावी पीढ़ी के भविष्य को दांव पर नहीं लगा सकते। इसलिए कहते हैं 100 दुखों की एक दवा आत्मनिर्भर भारत।
ये भी पढ़ें : PM मोदी के 11 बड़े आर्थिक फैसले, जिनसे पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका
भारत में स्किल की कमी नहीं है लेकिन 1947 में आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने इसकी अनदेखी की। 60-70 साल तक भारत वो कामयाबी हासिल नहीं कर पाया, जिसके हम हकदार थे। इसका पहला बड़ा कारण कांग्रेस सरकार ने देश को लंबे समय तक लाइसेंस कोटा राज में लटकाए रखा। जब ग्लोबलाइजेशन का दौर आया तो इंपोर्ट का रास्ता पकड़ लिया और उसमें भी करोड़ों के घोटाले किए।
कांग्रेस ने देश के नौजवानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया। उसकी नीतियों ने भारत की असली ताकत को दुनिया के सामने आने से रोका। देश का कितना नुकसान हुआ इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारा शिपिंग सेक्टर है। भारत सदियों से एक समुद्री ताकत था। हम शिप बिल्डिंग के सेंटर हुआ करते थे।
पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत को 2047 तक विकसित होना है तो आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। इसके अलावा हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। 140 करोड़ देशवासियों का एक संकल्प लेना चाहिए कि चिप हो या शिप हमें भारत में ही बनानी है। बिजनेस और कारोबार को और ज्यादा आसान बनाना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मानसून सत्र के दौरान हमने कई पुराने कानूनों में बदलाव किया, जो लंबे समय से चले आ रहे थे। हमने मेरीटाइम सेक्टर में रिफॉर्म किया है, जिसकी बदौलत आने वाले समय में शिपिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें : PM मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर, लिस्ट में कहां हैं US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.