PM मोदी का 73वां जन्मदिन: NaMo ऐप पर जाकर आप भी शेयर कर सकते हैं अपना 'सेवा भाव'

Published : Sep 17, 2023, 08:11 AM ISTUpdated : Sep 17, 2023, 08:57 AM IST
Seve Pakhwada

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा शुरू किया है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में NaMo App के जरिए आप भी शामिल हो सकते हैं।

नई दिल्ली। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा अभियान शुरू किया है। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी के मोबाइल ऐप NaMo App पर छह खास पहल शुरू किए गए हैं। ऐप को डाउनलोड कर आप भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। 

इसके लिए सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाएं और NaMo App डाउनलोड करें। इसके बाद अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर लॉगइन करें। इसे मेरा सांसद पोर्टल पर भी रजिस्टर्ड किया जाएगा। इसके बाद सेवा पखवारा बैनर पर क्लिक करें। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा पखवारा के होम पेज पर छह पहल दिखेंगे 1- वर्चुअल एग्जीबिशन कॉर्नर, 2- सेवा शुभकामना, 3- फेमिली ई-कार्ड, 4- सेवा एक्टिविटी, 5- प्रगति पथ पर भारत, 6- भारत सपोर्ट्स मोदी।

सेवा पखवाड़ा के छह पहलों में हिस्सा लेने के लिए यहां क्लिक कर स्टेप बाई स्टेप समझें- https://nm-4.com/Seva

सेवा भावना अपनाने की मिलेगी प्रेरणा

'नमो' ऐप ने ये पहल देश के सभी नागरिकों को सेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित करने को शुरू किया है। इसके माध्यम से लोग राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए किए गए अपने योगदान को दुनिया को दिखा सकते हैं।

नरेंद्र मोदी को दे सकते हैं शुभकामनाएं
इस एप्लिकेशन के माध्यम से लोग न केवल नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों पर अपना गर्व व्यक्त कर सकते हैं, बल्कि उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। ऐप में यूजर उन खास क्षेत्रों को चुन सकते हैं जिसमें वे राष्ट्र-निर्माण में योगदान कर सकते हैं। वे राष्ट्र-निर्माण के लिए आगे काम करते रहने की प्रतिज्ञा भी ले सकते हैं।

ऐसे बैज पा सकते हैं यूजर
यूजर बैज पाने के लिए अपनी 'सेवा गतिविधियों' की तस्वीरें शेयर कर सकते हैं। अपनी भागीदारी बताने के लिए यूजर को नौ अलग-अलग सेवा गतिविधियों का ऑप्शन मिलेगा। यूजर बैज को सोशल मीडिया, अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। इससे दूसरे लोगों को भी सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।

'नमो' ऐप पर विभिन्न केंद्रीय पहलों के लिए 5 रुपए से 100 रुपए तक का दान भी दिया जा सकता है। इन पहलों में 'स्वच्छ भारत मिशन', 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' और 'किसान सेवा' जैसे प्रयास शामिल हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान