PM Modi Birthday 2025: नरेंद्र मोदी की ‘पहली पहल’ जिन्होंने भारत की तस्वीर बदल दी

Published : Sep 17, 2025, 11:25 AM IST
pm narendra modi first ever initiatives

सार

PM Modi Birthday 2025: पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर जानिए वाइब्रेंट गुजरात से लेकर डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आयुष्मान भारत, इंटरनेशनल योग दिवस जैसे उनके सबसे बड़े फर्स्ट-एवर इनिशिएटिव्स।

Narendra Modi First Initiatives: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफर भारतीय राजनीति में एक ऐसे लीडर के रूप में रहा है, जिन्होंने हमेशा नई सोच और नए प्रयोगों से देश को आगे बढ़ाने की कोशिश की। गुजरात के मुख्यमंत्री (2001-2014) से लेकर प्रधानमंत्री (2014-अब तक) तक, मोदी ने कई ऐसे कदम उठाए जिन्हें भारत में पहली बार लागू किया गया और जिनमें से कई तो पूरी दुनिया के लिए भी मिसाल बन गए। उनकी नीतियों का फोकस सिर्फ विकास पर नहीं रहा, बल्कि गांव से लेकर शहर तक, किसान से लेकर उद्यमी तक, शिक्षा से लेकर डिजिटल इंडिया तक और सीमाओं से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक हर जगह बदलाव दिखा। यही वजह है कि आज उनके जन्मदिन (17 सितंबर 2025) पर उनकी सबसे बड़ी "पहली उपलब्धियों" (First-ever initiatives) को याद करना जरूरी हो जाता है। यहां जानिए, नरेंद्र मोदी की वह ‘Legacy of Firsts’, जिन्होंने भारत को नई दिशा दी।

आर्थिक और औद्योगिक विकास

  • गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट (2003) जैसी शुरुआत की, जिसने राज्य को इंडस्ट्रियल हब बना दिया। ज्योति ग्राम योजना (2003) ने गुजरात को पहला ऐसा राज्य बना दिया, जिसने 24x7 गांवों में बिजली पहुंचाई।
  • प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने मेक इन इंडिया (2014), स्टार्टअप इंडिया (2016) और GST (2017) जैसे कदम उठाए, जो भारत की अर्थव्यवस्था को एक नए दौर में ले गए।

इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी

मोदी का मानना रहा है कि देश की ताकत मजबूत सड़क, रेल और हवाई नेटवर्क में छिपी है।

साबरमती रिवरफ्रंट (2005): देश का पहला बड़ा शहरी नदी तट पुनर्विकास। जिसने एक उपेक्षित नदी तट को सार्वजनिक स्थान में बदल दिया।

चरनका सोलर पार्क (2012): उस वक्त एशिया का सबसे बड़ा सोलर पार्क।

भारत माला और सागर माला (2015 onwards): पहली बार सड़क और बंदरगाह विकास को इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स से जोड़ा गया।

बुलेट ट्रेन (2017 onwards): भारत की पहली हाई-स्पीड रेल।

उड़ान योजना (2016): छोटे शहरों को पहली बार सस्ती हवाई सेवाओं से जोड़ा।

कृषि और ग्रामीण विकास

मोदी ने किसानों तक सीधे पहुंचकर उन्हें नई तकनीक से जोड़ा।

कृषि महोत्सव (2005 onwards): किसानों के साथ सीधा संवाद।

सॉयल हेल्थ कार्ड (2003, बाद में 2015 में पूरे देश में लागू): किसानों को मिट्टी की जानकारी देने की पहली योजना।

e-NAM (2016): पहली बार देशभर में कृषि उपज का ऑनलाइन बाजार।

PM किसान (2018): किसानों को सीधी आय सहायता देने की पहली योजना।

सामाजिक कल्याण और स्वास्थ्य

कन्या केलवाणी और शाला प्रवेशोत्सव (2003): लड़कियों की शिक्षा के लिए पहला स्टेटवाइड अभियान।

चिरंजीवी योजना (2005): सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने वाली पहली पहल।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (2016): गरीब महिलाओं को मुफ्त LPG कनेक्शन।

आयुष्मान भारत (2018): हर परिवार को 5 लाख रुपये का हेल्थ कवरेज देने वाली पहली योजना।

जल जीवन मिशन (2019): हर घर नल से पानी की सुविधा का पहला राष्ट्रीय प्रयास।

शासन और प्रशासन

नरेंद्र मोदी ने शासन में पारदर्शिता को हमेशा प्राथमिकता दी। गुजरात से शुरुआत कर उन्होंने SWAGAT, e-Dhara जैसी पहलें चलाईं। इससे शिकायत निवारण आसान हुआ, जमीन रिकॉर्ड डिजिटल हुए और जनता से सीधा संवाद संभव हुआ।

स्वागत (2003): गुजरात का पहला ऑनलाइन शिकायत निवारण सिस्टम, जिससे राष्ट्रीय PRAGATI बना।

ई-धारा (2004): पूरे राज्य के ज़मीन रिकॉर्ड डिजिटाइज करने वाली पहली पहल।

गूगल+ हैंगआउट (2012): मोदी पहले भारतीय नेता बने जिन्होंने 116 देशों से सीधे ऑनलाइन संवाद किया।

Khilkhilat Ambulance (2012): बच्चों और नवजातों के लिए विशेष एम्बुलेंस सेवा।

डिजिटल इंडिया और टेक्नोलॉजी

मोदी का सबसे बड़ा योगदान भारत को डिजिटल इंडिया बनाना रहा।

डिजिटल इंडिया (2015): ई-गवर्नेंस और इंटरनेट कनेक्टिविटी की पहली राष्ट्रीय पहल।

UPI (2016 onwards): दुनिया का पहला रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम।

5G लॉन्च (2022): भारत में हाई-टेक नेटवर्क का पहला बड़ा रोलआउट।

विदेश नीति और कूटनीति

मोदी ने भारत की वैश्विक पहचान को मजबूत किया।

सौर गठबंधन (2015): सोलर एनर्जी पर दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म।

इंटरनेशनल योग दिवस (2014): पहली बार 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया गया।

SAARC लीडर्स को शपथ ग्रहण में बुलाना (2014): यह भी पहली बार हुआ।

G20 समिट की मेजबानी (2023): भारत का पहला अवसर।

रक्षा और सुरक्षा

सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक (2016, 2019): पहली बार भारत ने सीमा पार जवाबी कार्रवाई की।

वन रैंक वन पेंशन (2014 onwards): सैनिकों के लिए पहली बार समान पेंशन व्यवस्था लागू।

आत्मनिर्भर भारत रक्षा उत्पादन (2015 onwards): स्वदेशी रक्षा निर्माण पर पहली बड़ी पहल।

ऊर्जा और पर्यावरण

गुजरात का क्लाइमेट चेंज डिपार्टमेंट (2009): एशिया का पहला राज्य जिसने अलग से क्लाइमेट डिपार्टमेंट बनाया।

चरनका सोलर पार्क (2012) और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (2015): वैश्विक स्तर पर भारत को सौर ऊर्जा की ताकत के रूप में स्थापित किया।

चंद्रयान-3 (2023): दुनिया का पहला देश जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा।

ये भी पढ़ें- कितनी है पीएम मोदी की मंथली सैलरी और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

राष्ट्रीय एकता और बड़े प्रोजेक्ट्स

आर्टिकल 370 हटाना (2019): जम्मू-कश्मीर का भारत में पूर्ण एकीकरण।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (2018): दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा।

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन (2025): दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज।

क्राइसिस मैनेजमेंट और मानवीय पहल

वैक्सीन मैत्री (2020-22): 99 देशों को वैक्सीन भेजकर भारत ने दुनिया को मदद का संदेश दिया।

वंदे भारत मिशन (2020-22): दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक निकासी अभियान।

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सिर्फ एक राजनीतिक नेता को याद करने का मौका नहीं है, बल्कि उस सोच और विजन को समझने का समय भी है जिसने भारत को पहली बार कई वैश्विक मंचों पर अग्रणी बनाया। उनकी पहली पहल की यह विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए बेंचमार्क बन चुकी है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी अपनी सैलरी को कहां पर करते हैं खर्च?

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Indigo Flight Crisis: इंडिगो में कब तक ठीक होंगे हालात, सीईओ का बड़ा खुलासा
'स्टेट डिनर' में क्यों नहीं बुलाए गए राहुल गांधी-खड़गे? शशि थरूर को मिला न्योता