पीएम मोदी ने अमूल को दिया टारगेट, जल्द से जल्द बनना है दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी

Published : Feb 22, 2024, 05:04 PM ISTUpdated : Feb 22, 2024, 05:42 PM IST
Narendra Modi

सार

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भाषण देते हुए पीएम मोदी ने अमूल को जल्द से जल्द दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी बनने का टारगेट दिया। अमूल अभी आठवीं सबसे बड़ी डेयरी कंपनी है।

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation) के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस महासंघ द्वारा अमूल ब्रांड से डेयरी कारोबार किया जाता है। समारोह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया।

इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। पीएम ने डेयरी के क्षेत्र में विकास पर बात की। उन्होंने अमूल को टारगेट दिया कि जल्द से जल्द दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी बननी है। अमूल इस वक्त दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी डेयरी कंपनी है।

6 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा भारत का डेयरी सेक्टर

नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। भारत के डेयरी सेक्टर में 8 करोड़ लोग सीधे जुड़े हुए हैं। अगर मैं पिछले 10 साल की बात करूं तो भारत में दूध उत्पादन में करीब 60 फीसदी वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता 40 फीसदी बढ़ी है। दुनिया में डेयरी सेक्टर सिर्फ दो फीसदी की दर से आगे बढ़ रहा है। भारत में डेयरी सेक्टर 6 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है। भारत के डेयरी सेक्टर की एक सबसे बड़ी विशेषता है जिसकी उतनी चर्चा नहीं होती। भारत में 10 लाख करोड़ रुपए के टर्नओवर वाले डेयरी सेक्टर की मुख्य कर्ताधर्ता नारी शक्ति हैं। भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़ महिला शक्ति है।"

पीएम ने कहा, "आज अमूल सफलता की जिस ऊंचाई पर है वो सिर्फ महिला शक्ति की वजह से हैं। आज जब भारत वुमन लेड डेवलपमेंट के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है तो भारत के डेयरी सेक्टर की सफलता उसके लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। भारत को विकसित बनाने के लिए भारत की प्रत्येक महिला की आर्थिक शक्ति बढ़नी जरूरी है।"

यह भी पढ़ें- Video: अमूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, देखी अनोखी प्रदर्शनी

अमूल को दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी बनाना है

नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं जब विकसित भारत की बात करता हूं तो मेरा विश्वास सबका प्रयास पर है। भारत अपनी आजादी के 100वें वर्ष, यानी 2047 तक विकसित भारत होने का संकल्प लिया है। एक संस्था के तौर पर अमूल के भी तब 75 साल होने वाले हैं। आपको भी आज यहां से नए संकल्प लेकर जाना है। तेजी से बढ़ती हुई आबादी में पौष्टिकता को पूरा करने में आप सबकी बड़ी भूमिका है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि अगले 5 साल में आपलोगों ने अपने प्लांट की प्रॉसेसिंग क्षमता को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। आज अमूल दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी डेयरी कंपनी है। आपको इसे जल्द से जल्द दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी बनाना है। सरकार आपके साथ है।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?