
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शपथ ग्रहण करने वाले हैं। इसके साथ ही उनकी सरकार के मंत्री भी शपथ लेंगे। इस बीच सूत्रों से जानकारी मिल रही है। भाजपा प्रमुख मंत्रालयों जैसे (वित्त, रक्षा, गृह, विदेश) को अपने पास रखने पर अड़ी है। अमित शाह गृह मंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बने रह सकते हैं।
एन चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जदयू को मंत्र पद मिल सकता है। शनिवार को दोपहर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर पर 11 घंटे लंबी बैठक हुई। इसमें यह विचार किया गया कि नए मंत्रिमंडल में किन नेताओं को क्या जिम्मेदारी देनी है। बैठक में अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के नेशनल जनरल सेक्रेटरी (संगठन) बीएल संतोष मौजूद रहे।
चिराग पासवान बन सकते हैं मंत्री
लोजपा (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान मंत्री बन सकते हैं। उनकी पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली है। जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल, आरएलडी के नेता जयंत चौधरी और हम के नेता जीतन राम मांझी भी मंत्र बन सकते हैं।
पूर्वोत्तर से भाजपा के नेता सर्बानंद सोनोवाल और किरेन रिजिजू मंत्री बन सकते हैं। जदयू के दो नेताओं ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर को मंत्री बनाया जा सकता है। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष अन्नामलाई को मंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह Live: मंत्री बनने वालों को जा रहे फोन, दिल्ली पहुंचे मुइज्जु
टीडीपी सांसद राम मोहन नायडू बोले- अभी तक हमारी कोई मांग नहीं
टीडीपी के नवनिर्वाचित सांसद राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा, “आंध्र प्रदेश का विकास हमारा विजन रहा है। नरेंद्र मोदी की सहायता से आंध्रा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। अभी हमारी कोई मांग नहीं है। हमारे संबंध इतने मजबूत हैं कि हम उचित चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लेंगे। हम बहुत खुश हैं। बहुत समय बाद टीडीपी का मंत्री बने यह मौका मिला है।”
यह भी पढ़ें- पीएम शपथ ग्रहण समारोह: दिल्ली पुलिस की हाई सिक्योरिटी, पैरामिलिट्री फोर्स की 5 टुकड़ियों तैनात
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.