Ram Mandir: 1991 में मोदी ने अयोध्या में किया था ये वादा, अब 29 साल बाद करने जा रहे पूरा

Published : Jul 31, 2020, 07:39 AM IST
Ram Mandir: 1991 में मोदी ने अयोध्या में किया था ये वादा, अब 29 साल बाद करने जा रहे पूरा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। पीएम मोदी राममंदिर की नींव में 22 किलो चांदी की ईंट रखेंगे। इसी के साथ राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। दरअसल, पीएम मोदी 29 साल पहले किया एक वादा भी पूरा करने जा रहे हैं। 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे। पीएम मोदी राममंदिर की नींव में 22 किलो चांदी की ईंट रखेंगे। इसी के साथ राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। दरअसल, पीएम मोदी 29 साल पहले किया एक वादा भी पूरा करने जा रहे हैं। यह वादा उन्होंने 1991 में अयोध्या में एक फोटो ग्राफर से किया था।

सोशल मीडिया पर 1991 की एक फोटो वायरल हो रही है। यह फोटो राम मंदिर आंदोलन के दौरान की है। इसमें नरेंद्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ नजर आ रहे हैं। यह फोटो फोटोग्राफर महेंद्र त्रिपाठी ने खींची थी। अब महेंद्र ने पीएम मोदी के 29 साल पुराने वादे के बारे में खुलासा किया है। 

क्या था मोदी का वादा?
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में महेंद्र ने बताया, वे अयोध्या में वीएचपी से जुड़े थे। जब मोदी मुरली मनोहर जोशी के साथ अयोध्या पहुंचे तो उन्होंने ही पत्रकारों से उनका परिचय कराया था। जोशी ने बताया था कि ये गुजरात भाजपा के नेता हैं। इस दौरान जब महेंद्र और पत्रकारों ने मोदी से सवाल पूछा कि वह फिर अयोध्या आएंगे? 

इस पर मोदी ने कहा,  जिस दिन राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा, वह लौटकर आएंगे'। अब इसे संयोग कहें या कुछ और कि 29 साल बाद सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे वक्त पर फैसला सुनाया, जब मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और 5 अगस्त को मंदिर का भूमि पूजन करने जाने वाले हैं। 

1991 में किया था विवादित क्षेत्र का दौरा
मोदी अप्रैल 1991 में मुरली मनोहर जोशी के साथ अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विवादित क्षेत्र का दौरा किया था। इसके बाद पीएम मोदी ने एक भी बार अयोध्या का दौरा नहीं किया। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने देश के तमाम धार्मिक स्थानों का भी दौरा किया, लेकिन इस दौरान भी वे अयोध्या नहीं पहुंचे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?