पीएम मोदी को कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, अबतक 20 इंटरनेशनल अवार्ड की देखें लिस्ट

Published : Dec 22, 2024, 05:56 PM IST
PM Modi conferred highest award in Kuwait

सार

पीएम मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान 'मुबारक अल कबीर ऑर्डर' से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें कुवैत के अमीर ने प्रदान किया। मोदी अब तक 20 से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

PM Modi's International awards: कुवैत दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च अवार्ड मुबारक अल कबीर ऑर्डर से सम्मानित किया गया है। मोदी को यह सम्मान पत्र कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने प्रदान किया। द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर कुवैत का एक नाइटहुड ऑर्डर है। यह ऑर्डर मित्रता के प्रतीक के रूप में राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी संप्रभुओं तथा विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को प्रदान किया जाता है। नवम्बर महीना में प्रधानमंत्री के नाइजीरिया विजिट पर पूर्व में घोषित ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर सम्मान से दिया गया था। पीएम मोदी अपने अबतक के कार्यकाल में 20 इंटरनेशनल सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।

किस इंटरनेशनल अवार्ड से कब सम्मानित हो चुके हैं पीएम मोदी

  • 3 अप्रैल, 2016: ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद (सऊदी अरब)। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए किंग सलमान द्वारा सम्मानित किया गया।
  • 4 जून, 2016: स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान (अफगानिस्तान)
  • 10 फरवरी, 2018: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन (फिलिस्तीन)
  • 4 अप्रैल, 2019: ऑर्डर ऑफ जायद (संयुक्त अरब अमीरात)
  • 8 जून, 2019: ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (मालदीव)
  • सितंबर 2019: लीजन ऑफ मेरिट (संयुक्त राज्य अमेरिका)
  • 22 फरवरी, 2019: किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां (बहरीन)
  • 12 अप्रैल, 2019: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (रूस)
  • 3 अक्टूबर, 2018: चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड (यूएनईपी)
  • 22 फरवरी, 2019: सियोल शांति पुरस्कार (दक्षिण कोरिया)
  • 25 सितंबर, 2019: ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड (बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन)
  • 4 मार्च, 2021: वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार (CERA)
  • दिसंबर 2021: ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (भूटान)
  • मई 2023: ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (पापुआ न्यू गिनी)
  • मई 2023: कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (फिजी)
  • जून 2023: ऑर्डर ऑफ द नाइल (मिस्र)
  • 13 जुलाई, 2023: ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (फ्रांस)
  • 9 जुलाई, 2024: ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (रूस)
  • 17 जुलाई, 2024: ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (GCON)(नाइजीरिया)
  • 22 दिसंबर 2024: द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर (कुवैत)

यह भी पढ़ें:

'मेड इन इंडिया' से लेकर भारत-कुवैत संबंधों तक...पढ़िए पीएम मोदी का इंटरव्यू

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत