रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया किस तरह PM मोदी के विजन से तैयार हुआ रूफ प्लाजा, दिया था यह मंत्र

Published : Feb 09, 2023, 03:18 PM IST
PM Narendra Modi

सार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से रेलवे स्टेशनों पर रूफ प्लाजा तैयार किया गया। उन्होंने 50 साल आगे की सोचने का मंत्र दिया था।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस तरह विकास कार्यों को लेकर तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स पर अपने विचार रखते हैं और इस मामले में किस मंत्र को अपनाते हैं, इसके बारे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने जानकारी दी है।

Modi Story नाम के अकाउंट से अश्विनी वैष्णव के साथ बातचीत का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें रेल मंत्री बताते हैं कि किस तरह प्रधानमंत्री के विजन से रेलवे स्टेशनों पर रूफ प्लाजा तैयार किया गया था। उन्होंने रेल मंत्री को कई दशक आगे की सोचने का मंत्र दिया था। वह किसी भी विकास परियोजना की कल्पना करते समय इस मंत्र का पालन करते हैं।

 

 

दिया था 50 स्टेशनों पर रूफ प्लाजा बनाने का टारगेट
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "पीएम बहुत डिटेल जानकारी पसंद करते हैं। अगर कोई सतही बात लेकर जाए तो वह उससे कभी संतुष्ट नहीं होते हैं। एक उदाहरण है रेलवे स्टेशन का। पीएम ने शुरू में हमें 50 स्टेशन का टारगेट दिया था। हम काम लेकर गए। दो-सवा दो घंटे का प्रेजेंटेशन हुआ, लेकिन वह संतुष्ट नहीं थे।"

पीएम ने फोन कर कहा- 50 साल आगे की सोचो
रेल मंत्री ने कहा, "रात में पीएम का फोन आया। उन्होंने कहा कि देखो ये डिजाइन आज के हिसाब से ठीक है, लेकिन आगे के 50 साल की सोचकर करो। फिर उन्होंने बताया कि हर स्टेशन शहर के बीच में है, वहां जगह की हमेशा कमी होती है। इसलिए वहां नई अर्बन स्पेस बनाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने रूफ प्लाजा का कॉन्सेप्ट दिया। उन्होंने कहा कि पटरी के ऊपर रूफ प्लाजा बने, जिसपर वेटिंग एरिया हो, स्थानीय सामान बेचने की संभावना बने, फूड कोर्ट्स हो, बच्चों के लिए खेलने की जगह हो।"

रेल मंत्री ने कहा, "पीएम ने कहा कि स्टेशन अमूमन शहर के दो हिस्सों को जोड़ नहीं पाता है। डिजाइन ऐसा बनाओ जिससे स्टेशन शहर के दोनों हिस्सों को जोड़े। रूफ प्लाजा में आउट टू आउट कनेक्शन हो। स्टेशन सिर्फ यात्रियों के लिए नहीं होना चाहिए। यह सभी शहरवासियों के लिए होना चाहिए। पीएम चीजों को पूरी बारीकी से देखते हैं। इसके चलते हमलोगों को ज्यादा तैयारी करनी पड़ती है।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

ज्ञान पोस्ट क्या है? क्या डाक सेवा सच में भारत के बच्चों की पढ़ाई बदल सकती है?
6 सरकारी नौकरी में बंपर भर्तियांः 37803 पद-₹1.4 लाख तक सैलरी, जानें अप्लाई की लास्ट डेट