पीएम मोदी का 6 दिवसीय दौरा: G20 के अलावा कई देशों में करेंगे विजिट

Published : Nov 12, 2024, 10:57 PM IST
PM Modi

सार

पीएम मोदी G20 समिट, नाइजीरिया और गुयाना के छह दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। 17 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नाइजीरिया और 45 साल बाद गुयाना जा रहा है। कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

G20 summit: ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी जी20 समिट में शिरकत करने के लिए छह दिवसीय राजनयिक दौरे पर जाएंगे। समिट में 18-19 नवम्बर को पहुंचने के पहले वह नाइजीरिया जाएंगे। समिट के अलावा वह नाइजीरिया और गुयाना भी जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लूला दा सिल्वा द्वारा आयोजित शिखर सम्मेलन में भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 ट्रोइका के हिस्से के रूप में भाग लेगा।

समिट में जी20 नई दिल्ली के घोषणा पत्र पर रिपोर्ट पेश करेंगे

पीएम मोदी, शिखर सम्मेलन में हाल के वर्षों में भारत द्वारा आयोजित जी20 नई दिल्ली नेताओं के घोषणापत्र और वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के परिणामों के आधार पर विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर भारत का पक्ष पेश करेंगे।

17 साल में नाइजीरिया की यात्रा पर कोई पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया की यात्रा 16-17 नवम्बर को होगी। वह नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर पहुंचेंगे। बीते 17 साल में कोई प्रधानमंत्री, नाइजीरिया प्रवास कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा: प्रधानमंत्री भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने के लिए वार्ता करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए आगे के रास्तों पर चर्चा करेंगे। नाइजीरिया में पीएम मोदी, भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। भारत और नाइजीरिया 2007 से ही व्यापक आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग के साथ रणनीतिक साझेदार रहे हैं। भारतीय कंपनियों ने नाइजीरिया में प्रमुख क्षेत्रों में 27 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है।

19 से गुयाना की यात्रा पर होंगे पीएम मोदी

जी20 शिखर सम्मेलन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी गुयाना की यात्रा पर जाएंगे। वह 19-21 नवम्बर को गुयाना रहेंगे। 1968 के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री गुयाना जा रहा। मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली के निमंत्रण पर गुयाना की राजकीय यात्रा करेंगे। गुयाना के राष्ट्रपति अली ने 2023 में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में भारत का दौरा किया था। यात्रा के दौरान, मोदी राष्ट्रपति अली के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। गुयाना के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे, गुयाना की संसद को संबोधित करेंगे और प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे।

जॉर्जटाउन में कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री, जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। समिट का उद्देश्य कैरिकॉम सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठकों के माध्यम से कैरेबियाई क्षेत्र के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें:

मणिपुर में हिंसा जारी, बच्चे और महिलाएं लापता, 10 कुकी विद्रोही मारे गए

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Delhi Model Murder: CCTV में दिखा इमरान कौन? मुस्कान केस में जिम ट्रेनर की तलाश क्यों?
Top News: नेपाल बाढ़ से भारत-चीन सीमा तक, US इमरजेंसी: 27 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें