
Italy’s Liberation day: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से टेलीफोनिक वार्ता की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली लिबरेशन डे की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को दी। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इटली के 79वां लिबरेशन डे की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने समूचे इटलीवासियों को बधाई दी। उन्होंने जून 2024 में इटली के पुगलिया में आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन आउटरीच सत्र में आमंत्रित करने के लिए पीएम मेलोनी को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने इटली की अध्यक्षता में G7 शिखर सम्मेलन में भारत की G20 अध्यक्षता के महत्वपूर्ण परिणामों को आगे बढ़ाने, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ का समर्थन करने पर चर्चा की।
उन्होंने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.