बिनोवा भावे की जयंती: PM ने tweet करके लिखा-गरीबों-दलितों के लिए होते थे उनके जनआंदोलन

Published : Sep 11, 2021, 09:58 AM IST
बिनोवा भावे की जयंती: PM ने tweet करके लिखा-गरीबों-दलितों के लिए होते थे उनके जनआंदोलन

सार

आज महान स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी नेता बिनोवा भावे की जयंती है। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने भी tweet करके उन्हें नमन किया है।

नई दिल्ली. भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता आचार्य बिनोवा भावे की जयंती है। इस मौके पर उन्हें देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी tweet करके उन्हें नमन किया है।

गरीबों और दलितों के हितों के लिए किए आंदोलन
प्रधानमंत्री ने tweet में लिखा कि 'आज़ादी के बाद उन्होंने गांधीवादी सिद्धांतों को आगे बढ़ाया। उनके जन आंदोलनों का उद्देश्य गरीबों, दलितों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करना था।'

pic.twitter.com/wLogADb5Gp


मोदी ने एक अन्य tweet में लिखा-महात्मा गांधी ने उन्हें(बिनोवा भावे) एक ऐसे व्यक्ति के रूप में वर्णित किया, जो छुआछूत के बिल्कुल खिलाफ थे, भारत की स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अडिग थे और अहिंसा के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में दृढ़ विश्वास रखते थे। वे उत्कृष्ट विचारक थे।

pic.twitter.com/SEDDY1oo0A

कई नेताओं ने किए ट्वीट
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा नेता सतीश उपाध्याय, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आदि ने भी tweet करके बिनोवा भावे को श्रद्धांजलि दी है।

भूदान आंदोलन चलाया था
आचार्य विनोबा भावे (11 सितम्बर 1895-15 नवम्बर 1982) का मूल नाम विनायक नारहरी भावे था। उन्हे भारत का राष्ट्रीय आध्यापक और महात्मा गांधी का आध्यातमिक उत्तराधिकारी माना जाता था। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम वर्ष महाराष्ट्र के पोनार के आश्रम में गुजारे। भावे ने भूदान आन्दोलन चलाया। इंदिरा गांधी द्वारा घोषित इमरजेंसी को 'अनुशासन पर्व' कहने के कारण वे जरूर विवादों में आ गए थे।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कंधे पर कुदाल-माथे पर गमछा..चेहरे पर मुस्कान, मनरेगा बचाओ में राहुल-खड़गे का देसी लुक
22 जनवरी की 5 बड़ी खबरें: जम्मू में पलटी सेना की गाड़ी, सोना-चांदी सस्ते