PM Security Breach: ड्रोन या टेलिस्कोपिक गन से हो सकती थी PM की हत्या; पंजाब के CM चन्नी पर साजिश का आरोप

Published : Jan 07, 2022, 01:13 PM ISTUpdated : Jan 07, 2022, 01:27 PM IST
PM Security Breach: ड्रोन या टेलिस्कोपिक गन से हो सकती थी PM की हत्या; पंजाब के CM चन्नी पर साजिश का आरोप

सार

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) की सिक्योरिटी में चूक(Pm Security Breach) के मामले में पंजाब सरकार बुरी तरह घिर गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और दो भाजपा सांसदों ने इसे PM की हत्या की साजिश करार दिया है।

नई दिल्ली.  पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) की सिक्योरिटी में चूक(Pm Security Breach) के मामले ने बवाल खड़ा कर दिया है। इसे PM मोदी की हत्या की साजिश तक करार दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह(Shandilya Giriraj Singh) के अलावा भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और प्रवेश सिंह वर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर PM की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस आरोप में कहा गया कि साजिश में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

गिरिराज सिंह ने किए 2 tweet
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह(Giriraj Singh) ने 2 tweet करके मोदी की सिक्योरिटी में चूक को लेकर पंजाब सरकार पर गहरे आरोप लगाए हैं। गिरिराज सिंह ने लिखा-पीएम को मौत के कुएं में फंसाना कोई इत्तेफाक नहीं यह साजिश थी..महादेव की कृपा से बच गए। इसकी उच्चस्तरीय सही जांच होगी, तो यह साज़िश पंजाब के सीएम ऑफिस तक ही बल्कि उनके तार ऊपर तक जुड़ेंगे। ऐसा प्रतीत होता है की उनकी हत्या ड्रोन या टेलीस्कोपिक गन से भी हो सकती थी। गिरिराज सिंह ने दूसरा tweet किया-वीडियो देखकर साजिश का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे फ्लाईओवर के प्रधानमंत्री को रोका गया। जांच सही से हो और कोई साजिशकर्ता बच नहीं पाए।

pic.twitter.com/4XU1PWWDGb

भाजपा सांसदों ने दिया सोनिया-राहुल गांधी पर ये बयान
मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले ने पंजाब पुलिस और कांग्रेस सरकार की खासी किरकिरी करा दी है। पक्ष और विपक्षी पार्टियां भी इस मामले में चन्नी सरकार को घेरने में लगी हैं। इसे लेकर सभी दल दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। इस बीच भाजपा सांसद प्रवेश सिंह वर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर पीएम की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। वर्मा ने कहा कि चन्नी ने खुद पीएम को मारने की साजिश रची थी। इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। उधर, भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने भी ऐसा ही बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यह पीएम मोदी को मारने की साजिश थी।

यह है पूरा मामला
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार सुबह 11.30 बजे बठिंडा एयरबेस पर पहुंचे। यहां खराब मौसम की वजह से 20 मिनट इंतजार किया। उसके बाद वे सड़क के जरिए राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक गए। इसमें उन्हें 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लगना था। पंजाब के डीजीपी ने भरोसा दिलाया, तब पीएम का काफिला आगे बढ़ा। हुसैनीवाला में शहीद स्मारक के 30 किमी पहले उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने रोड ब्लॉक कर रखी थी। मोदी यहां पर 15-20 मिनट तक फंसे रहे। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक है। यह मामला तूल पकड़ चुका है।

यह भी पढ़ें
PM Security Breach: केंद्र और राज्य एक दूसरे की जांच से सहमत नहीं, NIA की होगी एंट्री, अगली सुनवाई सोमवार को
PM के काफिले का EXCLUSIVE वीडियो, 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे थे प्रधानमंत्री मोदी..
PM Security Breach: राजघाट में भाजपा सांसदों का मौन धरना, कहा- कांग्रेस को सद्बुद्धि दो भगवान

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Indigo: एयरपोर्ट्स पर लगा सूटकेस का ढेर, फ्लाइट कैंसिल होने से रो पड़े यात्री
Indigo Crisis Day 6: इंडिगो की आज 650 फ्लाइट कैंसिल, जानें किस शहर से कितनी?