कोलकाता में बांग्लादेश उच्चायोग के पास गोलीबारी कर पुलिस के जवान ने की आत्महत्या, एक महिला की भी मौत

Published : Jun 10, 2022, 04:59 PM ISTUpdated : Jun 10, 2022, 05:08 PM IST
कोलकाता में बांग्लादेश उच्चायोग के पास गोलीबारी कर पुलिस के जवान ने की आत्महत्या, एक महिला की भी मौत

सार

कोलकाता में बांग्लादेश उच्चायोग (Bangladesh High Commission) के पास चोडुप लेपचा नाम के एक पुलिसकर्मी ने गोलीबारी की। गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल है। वहीं, गोलीबारी के बाद पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली।

कोलकाता। एक पुलिसकर्मी ने शुक्रवार को कोलकाता में बांग्लादेश उच्चायोग (Bangladesh High Commission) के पास गोलीबारी की। इसके बाद खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिसकर्मी द्वारा की गई गोलीबारी से एक महिला की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। 

पुलिसकर्मी की पहचान चोडुप लेपचा के रूप में हुई है। वह बांग्लादेश उच्चायोग में तैनात था। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार लेपचा अचानक उच्चायोग से निकला और सड़क पर आकर अपने राइफल (एलएलआर) से गोलीबारी शुरू कर दी। गोली चलते ही अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया।  

आज सुबह ही ड्यूटी ज्वाइन किया था
कई राउंड गोली चलाने के बाद लेपचा ने खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह कोलकाता सशस्त्र पुलिस के 5वीं बटालियन का जवान था। उसकी तैनाती बांग्लादेश उच्चायोग में थी। छुट्टी पर चल रहे लेपचा ने शुक्रवार सुबह ही ड्यूटी ज्वाइन किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह डिप्रेशन का शिकार था। 

यह भी पढ़ें- Prophet Remarks Row: नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमारे जवान की मौत हो गई है। दो लोग घायल हुए थे। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। हम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज इकट्ठा कर रहे हैं। इस घटना का कोई संबंध पैगम्बर पर टिप्पणी के खिलाफ पार्क सर्कस पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन से नहीं है। 

यह भी पढ़ें- 10 जून की 10 बड़ी खबरें:साध्वी प्रज्ञा ने किया नूपुर शर्मा का समर्थन, कहा-सच कहना बगावत है तो समझो हम बागी हैं

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सेना ने जैश आतंकी किया ढेर, अब भी कई आतंकियों के छुपे होने का इनपुट
LRAShM क्या है? 15 मिनट में 1,500Km! जिसे रडार भी नहीं पकड़ पाएंगे-DRDO की नई मिसाइल कितनी खतरनाक?