वैक्सीन पर पॉलिटिक्स: राहुल गांधी ने फिर कसा तंज, BJP ने कहा- आपकी असली समस्या क्या?

Published : Jul 24, 2021, 11:04 AM ISTUpdated : Jul 24, 2021, 11:05 AM IST
वैक्सीन पर पॉलिटिक्स: राहुल गांधी ने फिर कसा तंज, BJP ने कहा- आपकी असली समस्या क्या?

सार

भारत में वैक्सीनेशन अभियान को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर तंज कस रहे हैं। उन्होंने शनिवार को फिर तंजभरा एक tweet किया। इस पर भाजपा ने उन्हें नसीहत दे डाली।

नई दिल्ली. भारत में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार तंज कस रहे हैं। शनिवार को उन्होंने एक tweet किया। इसमें कहा-लोगों की जिंदगी लाइन में हैं। केंद्र सरकार कोई समयसीमा नहीं मानता। रीढ़ गायब होने(वादों से मुकरना) का यह एक क्लासिक केस है। 

भाजपा ने दिया जवाब
इस पर भाजपा के इन्फॉर्मेशन और IT डिपार्टमेंट के नेशनल को-इंचार्ज अमित मालवीय ने संसद में वैक्सीन पर सरकार के जवाब की प्रति tweet करते कहा- क्या आप पढ़ सकते हैं, राहुल‌‌?

'उम्मीद है कि दिसंबर 2021 तक 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा।' यह संसद में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दी गई प्रतिक्रिया का हिस्सा है। क्या आप सत्र में शामिल नहीं हुए या आप समझ नहीं पाए? असली समस्या क्या है?

pic.twitter.com/NBMzCcnBj3

राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस ने पूछा था सवाल
राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेसी नेता माला राय ने लोकसभा में टीकाकरण पर सवाल पूछा था कि क्या सरकार 2021 क अंत तक सभी वयस्कों का टीकाकरण पूरा कर पाएगी? इस पर लिखित जवाब देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने बताया था अनुमान है कि 18 वर्ष और अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण दिसंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा। अगस्त 2021 से दिसंबर 2021 के बीच कोविड-19 टीकों की कुल 135 करोड़ खुराक उपलब्ध होने का अनुमान भी लगाया गया है।
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम