संसद में IPU के अध्यक्ष दुआरते पशेको बोले- पुर्तगाल UNSC में स्थाई सदस्य के लिए भारत का समर्थन करता है

Published : Mar 16, 2021, 01:39 PM IST
संसद में IPU के अध्यक्ष दुआरते पशेको बोले- पुर्तगाल UNSC में स्थाई सदस्य के लिए भारत का समर्थन करता है

सार

अंतरराष्ट्रीय संसदीय संस्था इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) के अध्यक्ष दुआरते पशेको भारत दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को भारतीय संसदों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और पुर्तगाल के रिश्तों के महत्व के बारे में बात रखी।

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय संसदीय संस्था इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) के अध्यक्ष दुआरते पशेको भारत दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को भारतीय संसदों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और पुर्तगाल के रिश्तों के महत्व के बारे में बात रखी। पशेको ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते 500 साल से ज्यादा पुराने हैं। दोनों देश एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं, दोनों देश मित्र ही नहीं, बल्कि भाई हैं। 

IPU के अध्यक्ष दुआरते पशेको 7 दिन के भारत दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को राज्यसभा की कार्रवाई में हिस्सा लिया। पशेको पुर्तगाल के सांसद हैं और उन्हें पिछले साल नवंबर में तीन साल के लिए 2020-23 तक इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन का अध्यक्ष चुना गया है। 

UNSC में भारत का समर्थन करता है पुर्तगाल
पशेको ने कहा कि पुर्तगाल संयुक्त राष्ट्र के स्थाई सदस्य के तौर पर सुधार प्रक्रिया में भारत को शामिल करने का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवाओं के समावेशी को देख रहा है। भारत हर व्यक्ति के राजनैतिक और धार्मिक विश्वास का सम्मान करता है। 

पीएम मोदी की तारीफ की
पीएम मोदी, पिछले साल आपके नेतृत्व और ठोस निर्णयों और कार्रवाई के साथ, भारत में गरीबी को कम करने के लिए भारी आर्थिक और सामाजिक विकास हासिल किया, यह सभी राजनेताओं के लिए सबसे अहम कार्य है। इस महामारी ने बता दिया कि हम कितने छोटे हैं। बहुपक्षवाद इसका समाधान है और भारत इसका एक उदाहरण है।
 
उन्होंने कहा, अपने साहस के साथ, ना सिर्फ आप (पीएम) अपने देश के लिए उपाय कर रहे हैं, बल्कि आप दुनिया के कई अन्य देशों की मदद भी कर रहे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

पायलट को मारने पर उतारू हुए यात्री, इंडिगो की किस फ्लाइट में और क्यों मचा हंगामा
कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड