कोरोना वायरस और प्रवासी पक्षियों के बीच कोई संबंध नहीं, भय का माहौल न बनाएं: जावड़ेकर

Published : Feb 10, 2020, 05:21 PM IST
कोरोना वायरस और प्रवासी पक्षियों के बीच कोई संबंध नहीं, भय का माहौल न बनाएं: जावड़ेकर

सार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोरोना वायरस के प्रसार के पीछे प्रवासी पक्षियों को वजह बताए जाने की आशंकाओं को खारिज किया और कहा कि इसको लेकर बेवजह डर का माहौल पैदा किया जा रहा है।

नई दिल्ली. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कोरोना वायरस के प्रसार के पीछे प्रवासी पक्षियों को वजह बताए जाने की आशंकाओं को खारिज किया और कहा कि इसको लेकर बेवजह डर का माहौल पैदा किया जा रहा है।

प्रवासी पक्षियों के संरक्षण को लेकर आयोजित 13वीं 'कान्फ्रेंस ऑफ पार्टीज' से पहले जावड़ेकर ने कहा कि प्रवासी पक्षियों और कोरोना वायरस के बीच कोई संबंध नहीं है। यह सम्मेलन अगले सप्ताह गुजरात में आयोजित होने वाला है।

कोरोना वायरस का संबंध प्रवासी पक्षियों से नहीं

उन्होंने कहा, " इस विषय पर हमें डर का माहौल नहीं बनाना चाहिए। कोरोना वायरस का संबंध प्रवासी पक्षियों से नहीं है। जहां तक पक्षियों और जानवरों से बीमारी या वायरस की चिंता वाली बात है तो सम्मेलन में इस पर चर्चा होगी।"

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 News: कॉकपिट में पायलट पर चाकू से हमला, मोदी-ट्रंप से Apple Pay तक 10 बड़ी खबरें
INDIA Bloc Meeting: SIR से लेकर EVM तक, 10 प्वाइंट में जानें बैठक में क्या-क्या हुआ?