मोदी, जगन को जिताने वाले प्रशांत अब केजरीवाल के लिए करेंगे काम; ममता का भी चुनावी जिम्मा संभाल रहे

Published : Dec 14, 2019, 11:45 AM ISTUpdated : Dec 14, 2019, 12:13 PM IST
मोदी, जगन को जिताने वाले प्रशांत अब केजरीवाल के लिए करेंगे काम; ममता का भी चुनावी जिम्मा संभाल रहे

सार

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब दिल्ली में आप के लिए काम करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के लिए प्रशांत किशोर की I-PAC काम करेगी। 

नई दिल्ली. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब दिल्ली में आप के लिए काम करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के लिए प्रशांत किशोर की I-PAC काम करेगी। 

प्रशांत किशोर जदयू में उपाध्यक्ष हैं। बिहार में जदयू की भाजपा के साथ सरकार है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि  I-PAC हमारे साथ आ रही है। स्वागत है। 

 

ममता की पार्टी के लिए काम कर रहे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर की इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) मौजूदा वक्त में 2021 प.बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के साथ काम कर रही है। राज्य में लगातार तीसरी बार जीतने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रशांत किशोर की सलाह लेंगी। 

प्रशांत किशोर ने 2014 में मोदी सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने 2015 में बिहार में नीतीश कुमार के लिए काम किया था। उन्होंने हाल ही में आंध्रप्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी के साथ काम किया था।

प्रशांत किशोर का सफर

2014 -  लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचार कमान संभाली। 

2015 - बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के लिए काम किया।

2017 - यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन के लिए काम किया।

- इसी वक्त पंजाब में कांग्रेस का चुनावी प्रचार संभाला।

2019 - आंध्र में जगन मोहन रेड्डी को जिताने में अहम भूमिका निभाई। 

2020- दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के साथ काम करेंगे।

2021- प बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता को तीसरी बार जिताने के लिए काम करेंगे।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?