
Pravasi Bharatiya Samman Awards 2025: भारत सरकार ने 18वें प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले प्रवासी भारतीयों को यह सम्मान दिया जाता है। प्रवासी भारतीयों को दिए जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान का ऐलान भारत के राष्ट्रपति की ओर से किया जाता है। प्रवासी भारतीय सम्मान, इस महीने की 8-10 जनवरी तक भुवनेश्वर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में दिया जाएगा।
प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (PBSA) प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्माान अनिवासी भारतीयों, भारतीय मूल के व्यक्तियों या अनिवासी भारतीयों या भारतीय मूल के व्यक्तियों द्वारा स्थापित और संचालित किसी संगठन/संस्था को भारत और विदेश दोनों में उनकी उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र में प्रदान किए जाएंगे।
प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार सेलेक्शन कमेटी, उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता में सारे डिसीजन लेती है। इसमें उपाध्यक्ष विदेश मंत्री होते। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित सदस्य इस निर्णायक मंडल में होते हैं।
यह भी पढ़ें:
सीरिया में इजरायल का 'ऑपरेशन मेनी वेज़': जानिए कैसे नष्ट हुई तबाही की फैक्ट्री
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.