
नई दिल्ली. अयोध्या में राम मंदिर बनाने और मस्जिद निर्माण पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अयोध्या में मस्जिद बनानी है तो इसे शास्त्रीय सीमा के बाहर बनाया जाए। अयोध्या आध्यात्मिक नगरी है। तोगड़िया ने कहा कि यह उसी तरह सही है, जैसे कि मक्का में मंदिर का निर्माण नहीं हो सकता।
"हिंदू समाज नाराज हो जाएगा"
प्रवीण तोगड़िया ने कहा, पूरे देश में अगर कही भी बाबर के नाम से मस्जिद बनी तो हिंदू समाज नाराज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।
- प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिस तरह से सोमनाथ मंदिर के सामने हमीर सिंह गोहिल की समाधि है और सरदार पटेल की प्रतिमा है, उसी तरह से राम मंदिर के सामने आंदोलन के योद्दा महंत रामचंद्र दास, महंत अवैद्यनाथ और अशोक सिंघल की मूर्ति लगनी चाहिए।
"ट्रस्ट में राजनीतिक व्यक्तियों को शामिल करने से बचना चाहिए"
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वह ट्रस्ट में शामिल होने के इच्छुक नहीं है। मंदिर निर्माण एक धार्मिक काम है इसलिए ट्रस्ट में पूज्य संत, अखाड़े , वैष्णव संत और धार्मिक लोग शामिल हो। मंदिर के ट्रस्ट में राजनीतिक व्यक्तियों को शामिल करने से बचना चाहिए। यह राजनैतिक अखाड़ा नहीं बने।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.