
कोच्चि। केरल पुलिस ने वसीम अल हिकामी (Wasim Al Hikami) के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि खुद को धार्मिक उपदेशक बताने वाले हिकामी ने ईसाई धर्म को मानने वालों की भावनाओं को चोट पहुंचानेवाली बातें की थी। उसने सोशल मीडिया पर हेट स्पीच दिया था। साइबर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोप है कि हिकामी ने क्रिसमस त्योहार और यीशु के जन्म पर आपत्तिजनक बात की थी। वह मलप्पुरम के कोंडोटी का रहने वाला है। भाजपा नेता अनूप एंटनी ने उसके खिलाफ शिकायत की थी। अनूप ने पहले केरल के डीजीपी और साइबर अपराध विभाग से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने एर्नाकुलम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की।
यह भी पढ़ें- ये है नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी देने वाला आरोपी, जानिए इसकी कुंडली...13 थानों में चल रहे हैं केस
हिकामी के खिलाफ पहले भी दर्ज हुआ है केस
कोर्ट ने यूट्यूब वीडियो की जांच की और पुलिस से शिकायत की जांच करने और कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद, कोच्चि साइबर पुलिस ने वसीम अल हिकामी के खिलाफ मामला दर्ज किया। हिकामी के खिलाफ जानबूझकर धार्मिक घृणा पैदा करने और धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए काम करने संबंधी धाराएं लगाई गईं हैं। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब हिकामी के खिलाफ धार्मिक घृणा फैलाने का केस दर्ज किया गया है। इसी साल जनवरी में कोट्टायम साइबर पुलिस ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें- मां काली को सिगरेट पीते दिखाने वाली फिल्मकार लीना मणिमेकलाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.