केरल पुलिस ने वसीम अल हिकामी के खिलाफ दर्ज किया केस, की थी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाली बातें

केरल पुलिस के साइबर सेल ने खुद को धार्मिक उपदेशक बताने वाले वसीम अल हिकामी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उसने धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाली बातें की।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 5, 2022 2:23 PM IST

कोच्चि। केरल पुलिस ने वसीम अल हिकामी (Wasim Al Hikami) के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि खुद को धार्मिक उपदेशक बताने वाले हिकामी ने ईसाई धर्म को मानने वालों की भावनाओं को चोट पहुंचानेवाली बातें की थी। उसने सोशल मीडिया पर हेट स्पीच दिया था। साइबर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। 

आरोप है कि हिकामी ने क्रिसमस त्योहार और यीशु के जन्म पर आपत्तिजनक बात की थी। वह मलप्पुरम के कोंडोटी का रहने वाला है। भाजपा नेता अनूप एंटनी ने उसके खिलाफ शिकायत की थी। अनूप ने पहले केरल के डीजीपी और साइबर अपराध विभाग से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने एर्नाकुलम के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की।

Latest Videos

यह भी पढ़ें- ये है नूपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी देने वाला आरोपी, जानिए इसकी कुंडली...13 थानों में चल रहे हैं केस

हिकामी के खिलाफ पहले भी दर्ज हुआ है केस
कोर्ट ने यूट्यूब वीडियो की जांच की और पुलिस से शिकायत की जांच करने और कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद, कोच्चि साइबर पुलिस ने वसीम अल हिकामी के खिलाफ मामला दर्ज किया। हिकामी के खिलाफ जानबूझकर धार्मिक घृणा पैदा करने और धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने के लिए काम करने संबंधी धाराएं लगाई गईं हैं।  गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब हिकामी के खिलाफ धार्मिक घृणा फैलाने का केस दर्ज किया गया है। इसी साल जनवरी में कोट्टायम साइबर पुलिस ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। 

यह भी पढ़ें- मां काली को सिगरेट पीते दिखाने वाली फिल्मकार लीना मणिमेकलाई के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts