पत्नी को लेबर पेन हुआ तो हॉस्पिटल ले जा रहा था पति, हादसे में दोनों की मौत, बच्चे की किलकारी के बदले मची चीख-पुकार

Published : Feb 02, 2023, 04:38 PM ISTUpdated : Feb 02, 2023, 04:42 PM IST
Car Accident

सार

केरल के कन्नूर में प्रसव पीड़ा होने पर पति गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ और कार में आग लग गई, जिससे दोनों की जलकर मौत हो गई। कार में सवार चार लोगों की जान बच गई।

कन्नूर (केरल)। केरल के कन्नूर के जिस घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली थी वहां रोती-बिलखती महिलाओं की चीख-पुकार से मातम फैल गया। एक सड़क हादसे ने परिवार के लोगों की खुशियां छीन ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को गर्भवती पत्नी को लेबर पेन शुरू होने पर पति उसे कार से अस्पताल ले जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। उस कार में छह लोग सवार थे। हादसे के बाद कार में आग लग गई थी।

हादसा कन्नूर जिला अस्पताल के पास हुआ। मारे गए लोगों की पहचान 35 साल के प्रिजिथ और 26 साल की उसकी पत्नी रीशा के रूप में हुई है। दोनों कुट्टीअट्टूर के रहने वाले थे। रीशा गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर प्रिजिथ उसे लेकर कार से अस्पताल जा रहा था। हादसे के बाद कार में आग लग गई थी।

चार लोगों की बच गई जान
सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के बाद प्रिजिथ और रीशा को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। कार में छह लोग सवार थे। हादसे के बाद आग लगने से पहले कार की पिछली सीट पर बैठे चार लोग बाहर आने में सफल हो गए थे। इनमें एक बच्चा भी शामिल था।

फंस गए थे अगली सीट पर सवार पति-पत्नी
कन्नूर के पुलिस आयुक्त अजीत कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हादसे में बचे चारों लोग घायल नहीं हुए हैं। उन्हें जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। ऐसा लग रहा है कि हादसे के बाद कार की अगली सीट पर सवार दोनों लोग फंस गए थे, जिसके चलते वे आग लगने के बाद बाहर नहीं आ सके। वे दरवाजा नहीं खोल पाए थे।

यह भी पढ़ें- Horrible accident: कार पर पलटा कांक्रीट मिक्सर ट्रक, अंदर कुचल गईं मां-बेटी, 4 क्रेन, 1 JCB से निकाली जा सकीं लाशें

हादसे के तुरंत बाद लग गई थी आग
स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने कार में फंसी गर्भवती महिला और उसके पति को बचाने की कोशिश की थी। उन्होंने कार का गेट खोलना चाहा, लेकिन खोल नहीं पाए। एक चश्मदीद ने बताया कि हादसे के बाद कार के अगले हिस्से में तुरंत आग लग गई थी। हमलोगों ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग इतना अधिक था कि उन्हें बचा नहीं पाए। इस बात का भी डर लग रहा था कि कार का तेल टैंक कभी भी फट सकता है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कार में क्यों आग लगी यह जानने के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- नरवाल ब्लास्ट में चौंकाने वाला खुलासा: गवर्नमेंट एम्पलाय निकला LeT का आतंकवादी, पहली बार दिखा परफ्यूम IED

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?