ट्रेन में प्रेग्नेंट महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार, शोर मचाने पर...

Published : Feb 07, 2025, 03:16 PM IST
assaulted women in tamilnadu

सार

तिरुपत्तूर में चलती ट्रेन में कथित तौर पर दो लोगों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामला पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में एक चलती ट्रेन में चार महीने की गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर दो व्यक्तियों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। शुक्रवार को महिला आंध्र प्रदेश के चित्तूर जा रही थी। जोलारपेट्टई स्टेशन के पास जब महिला वॉशरूम के लिए अपनी बर्थ से उठी तो दो व्यक्ति महिला का पीछा करने लगे। ये देखकर महिला काफी डर गई और मदद मांगने के लिए कोच की तरफ भागी।  

चलती ट्रेन से महिला को दिया धक्का

आरोपियों ने महिला का पीछा किया और केवी कुप्पम के पास उसे ट्रेन से बाहर का धकेल दिया। ट्रेन से गिरने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को जब इस हालत में देखा तो वह उसे तुरंत वेल्लोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अब महिला की हालत स्थिर है। पुलिस ने इस मामला पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाथ पैर में आई काफी गंभीर चोटें चलती ट्रेन से गिरने की वजह से महिला के हाथ पैर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में हेमराज नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीयों के पहचान के लिए पुलिस सारे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। 

यह भी पढ़ें: युवक के प्यार में लट्टू हो गईं 2 महिला IAS, इस खास ट्रिक से जीतता था दिल

 के पलानीस्वामी ने डीएमके सरकार पर साधा निशाना

  एआईएडीएमके महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी ने डीएमके सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,"'यह खबर चौंकाने वाली है कि एक गर्भवती महिला के साथ दो लोगों ने यौन उत्पीड़न किया और फिर जब उसने चिल्लाने की कोशिश की तो उसे ट्रेन से धक्का दे दिया गया। यह शर्म की बात है कि तमिलनाडु में महिलाएं सड़क पर सुरक्षित रूप से नहीं चल सकती हैं; स्कूल, कॉलेज या कार्यस्थल पर नहीं जा सकती हैं; और अब ट्रेन से यात्रा भी नहीं कर सकती हैं।"

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले