दक्षिण की यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: तेलंगाना में 5 दिनों तक हाईअलर्ट, भारी मात्रा में फोर्स तैनात

Published : Dec 25, 2022, 03:34 PM IST
दक्षिण की यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: तेलंगाना में 5 दिनों तक हाईअलर्ट, भारी मात्रा में फोर्स तैनात

सार

प्रेसिडेंट मुर्मू राष्ट्रपति निलयम में ठहरेंगी। राज्य सरकार की ओर से कोआर्डिनेशन मीटिंग में सीनियर ऑफिसर्स को अलग-अलग जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए मल्टी लेवल सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है।

President Murmu south visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिण भारत में पांच दिवसीय प्रवास पर सोमवार से जाएंगी। तेलंगाना जा रही राष्ट्रपति, विभिन्न कार्यक्रमों व सम्मेलनों में शिरकत करने के साथ रामप्पा व भद्राचलम मंदिरों में दर्शन भी करेंगी। तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू की पांच दिवसीय यात्रा के लिए आवश्यक तैयारियों को फाइनल कर लिया गया है। सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम भी कर लिए गए हैं। 

इन कार्यक्रमों में भाग लेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक तेलंगाना राज्य में प्रवास पर रहेंगी। वह इन पांच दिनों में कई समारोहों व कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने कहा था कि तेलंगाना में अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू, रामप्पा और भद्राचलम मंदिरों में जाएंगी। यहां दर्शन पूजन के अलावा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके अलावा वह रंगा रेड्डी जिले के काना शांति वनम में श्री रामचंद्र मिशन द्वारा फतेहपुर के श्री रामचंद्रजी महाराज के शताब्दी समारोह को चिह्नित करने के लिए हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान अभियान का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति निलयम में ठहरेंगी द्रौपदी मुर्मू

सोमेश कुमार ने बताया कि प्रेसिडेंट मुर्मू राष्ट्रपति निलयम में ठहरेंगी। राज्य सरकार की ओर से कोआर्डिनेशन मीटिंग में सीनियर ऑफिसर्स को अलग-अलग जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए मल्टी लेवल सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। राष्ट्रपति के ठहरने से लेकर रूट तक पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। पांच दिन राष्ट्रपति के ठहरने से लेकर उनके प्रवास वाले समस्त जगहों पर सुरक्षा को कड़ी निगरानी में कर दिया गया है। राष्ट्रपति के पांच दिनी प्रवास के दौरान 30 दिसंबर तक कई मार्गों की ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दी गई है तो कई रूट्स को पांच दिनों के लिए डायवर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का इलाज करने वाले डॉक्टर का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत