सोमवार को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना द्रौपदी मुर्मू को दिलाएंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, मिलेगी 21 तोपों की सलामी

Published : Jul 24, 2022, 11:36 AM ISTUpdated : Jul 24, 2022, 11:58 AM IST
सोमवार को मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना द्रौपदी मुर्मू को दिलाएंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, मिलेगी 21 तोपों की सलामी

सार

द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) सोमवार को राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण करेंगी। उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।  

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) सोमवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण करेंगी। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:15 बजे शुरू होगा। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। द्रौपदी मुर्मू संथाली साड़ी पहनकर शपथ ग्रहण कर सकती हैं। उनकी भाभी सुकरी टुडू साड़ी लेकर दिल्ली आईं हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति भाषण देंगी। शपथ ग्रहण समारोह के लिए निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति एक साथ संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और प्रमुख नागरिक और सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति को दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर 
संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण समारोह के समापन के बाद राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में उन्हें इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। गौरतलब है कि 64 साल की मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को एकतरफा मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया था। वह राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला हैं।

यह भी पढ़ें- आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पार्टियों से की दलगत राजनीति से ऊपर उठने की अपील

मुर्मू को सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। मुर्मू को मिले वोटों की वैल्यू  6,76,803 और सिन्हा को मिले वोटों की वैल्यू 3,80,177 है। वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं।

यह भी पढ़ें- विदाई समारोह में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद- यादें ताजा हो रहीं हैं, पूरी क्षमता से कर्तव्यों को निभाया

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

पतली एग्जिट, ताड़ के पत्तों का ढांचा, बड़ी DJ नाइट और फिर चीखों से गूंज उठा गोवा नाइटक्लब
गोवा नाइटक्लब फायर ट्रेजेडी: 25 मौतें, CM ने बैठाई मजिस्ट्रेटी जांच-खुलेंगे कई चाैंकाने वाले राज