पत्नी के साथ तिरुमला पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा

Published : Jul 14, 2019, 01:49 PM IST
पत्नी के साथ तिरुमला पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा

सार

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सुबह तिरुमला स्थित श्री वेंकेटेश स्वामी मंदिर में अपनी पत्नी के साथ भगवान के दर्शन कर पूजा की। 

तिरुमला : आज सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर पूजा की। 

इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने राष्ट्रपति को तिरुमला मंदिर की एक तस्वीर भेंट की। 

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार से आंध्रप्रदेश में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कल तिरुपति और तिरुचनूर में भी मंदिरों में दर्शन किये थे। 

आज तिरुमला में दर्शन के बाद राष्ट्रपति सोमवार को चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का हिस्सा बनने नेल्लोर जाएंगे। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

650 मेहमान और 100 VVIPs: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन की सबसे भव्य पार्टी का Inside Video
क्या सोनिया गांधी ने सच में रुकवाया 'वंदे मातरम'? देखें 31 सेकेंड का वो VIDEO जिस पर मचा बवाल