
Russia Victory Day Parade 2025: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को 9 मई 2025 को मास्को में आयोजित होने वाले 80वें विक्ट्री डे परेड (Victory Day Parade 2025) में आमंत्रित किया है। यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की ऐतिहासिक जीत की स्मृति में हर साल आयोजित होती है। यह आयोजन रूस के लिए अत्यंत गर्व का अवसर होता है। हालांकि, इस बार भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी इस साल बाद में रूस का दौरा कर सकते हैं, जहां दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग और ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों पर गहन वार्ता होने की संभावना है।
Victory Day Parade में भारत की भागीदारी भारत-रूस के मजबूत कूटनीतिक संबंधों की प्रतीक है। दोनों देशों के बीच दशकों पुराना सैन्य और रणनीतिक सहयोग रहा है, जिसमें ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना, रक्षा उपकरणों की आपूर्ति और ऊर्जा साझेदारी जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी शामिल है।
Victory Day Parade रूस के लिए सिर्फ सैन्य प्रदर्शन नहीं बल्कि राष्ट्रीय गौरव और बलिदान की गाथा है। द्वितीय विश्व युद्ध में 2 करोड़ से ज्यादा रूसी नागरिकों की मौत हुई थी और इस परेड के जरिए देश अपने वीरों को श्रद्धांजलि देता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.