मान्या डेमेरला मौत मामले में अपार्टमेंट के अध्यक्ष सहित 7 लोग अरेस्ट, पूल में गिरने से गई थी जान

Published : Feb 10, 2024, 09:34 PM ISTUpdated : Feb 10, 2024, 10:56 PM IST
Noida laborer dead Due to Electric Current

सार

मान्या डेमेरला का दिसंबर 2023 में अपार्टमेंट परिसर में एक स्विमिंग पूल में गिरने के बाद बिजली की चपेट में आने के बाद मौत हो गई थी। बेंगलुरु की वर्थुर पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। 

Prestige Lakeside Habitat president arrested: 9 साल की मान्या डेमेरला मौत केस में शनिवार को प्रेस्टीज लेकसाइड हैबिटेट के अध्यक्ष सहित सात लोगों को अरेस्ट किया गया है। मान्या डेमेरला का दिसंबर 2023 में अपार्टमेंट परिसर में एक स्विमिंग पूल में गिरने के बाद बिजली की चपेट में आने के बाद मौत हो गई थी। बेंगलुरु की वर्थुर पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

क्या है मान्या डेमेरला स्विमिंग पूल मौत केस?

पुलिस के मुताबिक, मान्या डेमेरला बीते साल 29 दिसंबर 2023 को शाम करीब साढ़े सात बजे अपार्टमेंट के स्विमिंग पूल के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पूल में गिर गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल, अपार्टमेंट के पूल में बिजली का करंट प्रभावित रहता था। सोसाइटी को कई बार लोगों ने सूचित किया। अपार्टमेंट मैनेजमेंट व इलेक्ट्रिशियन को सूचना के बाद भी इन लोगों ने पूल का करंट सही करने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया। पुलिस की जांच में पता चला कि जब लड़की पूल में गिरी तो उसमें करंट दौड़ रहा था। करंट लगने से बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस ने इन लोगों को बनाया आरोपी

पुलिस ने इस मामले में करीब सात लोगों को आरोपी बनाया। मुख्य आरोपी के रूप में होम ओनर्स एसोसिएशन ऑफ प्रेस्टीज लेकसाइड हैबिटेट के 37 वर्षीय अध्यक्ष देबाशीष सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। जबकि अन्य आरोपियों में प्रेस्टीज प्रॉपर्टी मैनेजमेंट के 44 वर्षीय उपाध्यक्ष सफीक राव, इलेक्ट्रीशियन संतोष महाराणा, गोबिंदा मंडल, बिकास कुमार परिधा और भक्त चरण प्रधान के अलावा विज़न इंडिया मार्केटिंग के मालिक सुरेश बाबू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 149 (गैरकानूनी सभा का सदस्य अपराध का दोषी) और 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सातों आरोपियों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें:

देश में हो रहा दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन रिडेवलपमेंट, अश्विनी वैष्णव बोले-50 साल आगे को ध्यान में रखकर हो रहा निर्माण

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह