नए साल के पहले दिन कमर्शियल रसोई गैस की कीमत 25 रुपए बढ़ी, जानें एक सिलेंडर के लिए देना होगा कितना पैसा

Published : Jan 01, 2023, 10:30 AM ISTUpdated : Jan 01, 2023, 11:41 AM IST
नए साल के पहले दिन कमर्शियल रसोई गैस की कीमत 25 रुपए बढ़ी, जानें एक सिलेंडर के लिए देना होगा कितना पैसा

सार

कमर्शियल रसोई गैस की कीमत में वृद्धि हुई है। अब 19 किलो के सिलेंडर के लिए 25 रुपए अधिक देना होगा। इससे होटल और रेस्तरां में खाना महंगा हो जाएगा। घरेलू गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव नहीं हुआ है।

नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन ही महंगाई की मार बढ़ाने वाली खबर आ गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने साल 2023 के पहले दिन 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमत में वृद्धि की है। देश भर में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की वृद्धि की गई है। 

19 किलो के गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली में 1,768 रुपए, मुंबई में 1,721 रुपए, कोलकाता में 1,870 रुपए और चेन्नई में 1,971 रुपए खर्च करने होंगे। गैस की कीमत में वृद्धि होने से रेस्तरां और होटल में खाना महंगा हो जाएगा। कांग्रेस ने गैस की कीमत में वृद्धि होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि सरकार ने गैस की कीमत बढ़ाकर लोगों को नए साल का पहला तोहफा दिया है।

 

 

 

यह भी पढ़ें- दिल्ली: सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगने से 2 महिलाओं की मौत, बचाई गई 6 की जान

नहीं बढ़े हैं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
घरेलू गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव नहीं किया गया है। ये सिलेंडर अपनी मौजूदा कीमतों पर ही मिलेंगे। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1053 रुपए, मुंबई में 1052.5 रुपए कोलकाता में 1079 रुपए और चेन्नई में 1068.5 रुपए है। पिछली बार 6 जुलाई 2022 को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई थी। 2022 में गैस सिलेंडर के दाम चार बार बढ़ाए गए थे। पहली बार मार्च 2022 में 50 रुपए फिर मई में 50 रुपए और 3.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई। जुलाई में 50 रुपए की वृद्धि की गई।

यह भी पढ़ें- कश्मीर से लेकर केरल तक, 10 तस्वीरों में देखें कैसे लोगों ने 2022 को अलविदा कह 2023 का किया स्वागत

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

'कपड़े उतारकर नंगे होकर प्रचार करते' मंच से क्या बोले Amit Shah ? गूंज उठा जिंदाबाद-जिंदाबाद
Mini Cooper Crash: बिजनेसमैन के बेटे गिरफ्तारी के बाद भी कहानी अधूरी, क्या सामने आएगा सच?