पीएम मोदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, इस मामले में ट्रम्प-ओबामा को भी छोड़ा पीछे

Published : Oct 13, 2019, 06:27 PM ISTUpdated : Oct 13, 2019, 06:49 PM IST
पीएम मोदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, इस मामले में ट्रम्प-ओबामा को भी छोड़ा पीछे

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन (यानी 3 करोड़ ) फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। मोदी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले राजनेता बन गए हैं।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन (यानी 3 करोड़ ) फॉलोअर्स हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। मोदी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले राजनेता बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प को भी पीछे छोड़ दिया है। 

13 अक्टूबर तक मोदी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो (25.6 मिलियन) से भी आगे निकल गए हैं। ओबामा के 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

ट्विटर पर मोदी से आगे हैं ट्रम्प
ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मोदी से आगे हैं। उन्हें 65.7 मिलियन (6.5 करोड़) लोग फॉलो करते हैं। वहीं, मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या 50.7 मिलियन है। हालांकि, इस्टाग्राम पर मोदी इस मामले में ट्रम्प (14.9 मिलियन) से आगे हैं। 

मोदी सोशल पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्तियों में एक हैं। फेसबुक पर उनके 44 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वहीं ट्विटर पर यह संख्या 50 मिलियन है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?