करगिल में जवानों के सामने कवितामय अंदाज में बोले PM मोदी, ब्रह्मोस से लेकर विक्रांत तक का किया जिक्र

Published : Oct 24, 2022, 01:01 PM ISTUpdated : Oct 24, 2022, 01:53 PM IST
करगिल में जवानों के सामने कवितामय अंदाज में बोले PM मोदी, ब्रह्मोस से लेकर विक्रांत तक का किया जिक्र

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) करगिल में सेना के जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं। उन्होंने कवितामय अंदाज में भारतीय सेना के गौरव गाथा का बखान किया है। इस दौरान पीएम ने ब्रह्मोस से लेकर विक्रांत तक भारत के कई ताकतवर हथियारों का जिक्र किया है। 

करगिल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार को सीमा की रक्षा कर रहे सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने करगिल पहुंचे हैं। उन्होंने जवानों को संबोधित किया और भारतीय सेना के गौरव गाथा का बखान किया। जवानों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कई बार कवितामय अंदाज में अपनी बातें रखीं। उन्होंने ब्रह्मोस से लेकर विक्रांत तक का जिक्र किया।

नरेंद्र मोदी ने कहा- आज भारत के पास विशाल समंदर में विप्लवी विक्रांत है, युद्ध गहराइयों में हुआ तो अरि का अंत अरिहंत है, भारत के पास पृथ्वि है,आकाश है। अगर विनाश का तांडव है तो शिव का त्रिशूल है, पिनाका है। कितना भी बड़ा कुरुक्षेत्र होगा, लक्ष्य भारत का अर्जुन भेदेगा। आज भारत अपनी सेना की जरुरत पूरी करने के साथ ही रक्षा उत्पादों का बड़ा निर्यातक भी बन रहा है। आज भारत अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम को मजबूत कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक पर तेजी से काम कर रहा है। 

बिना सामर्थ्य के संभव नहीं होती शांति
मोदी ने कहा कि हम उस परंपरा को मानने वाले हैं जहां युद्ध को कभी पहला विकल्प नहीं माना जाता है। हमने हमेशा युद्ध को अंतिम विकल्प माना है। युद्ध लंका में हुआ हो या कुरुक्षेत्र में अंत तक उसको टालने की हर संभव कोशिश की गई। इसलिए हम विश्व शांति के पक्षधर हैं। 

उन्होंने कहा कि हम युद्ध के विरोधी हैं, लेकिन शांति भी बिना सामर्थ्य के संभव नहीं होती है। हमारी सेनाओं के पास सामर्थ्य भी है, रणनीति भी है। अगर कोई हमारी तरफ नजर उठाकर देखेगा तो हमारी तीनों सेनाएं दुश्मन को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देना भी जानती है। देश के सामने, हमारी सेनाओं के सामने एक और सोच अवरोध बनकर खड़ी है। ये सोच है गुलामी की मानसिकता। आज देश इस मानसिकता से भी छुटकारा पा रहा है। आज विश्व की नजर भारत पर है। जब भारत की ताकत बढ़ती हो तो दुनिया में शांति की उम्मीद भी बढ़ती है। 

..तुम्हे देख हर भारतीय गौरव से भर जाता है
जवानों के बारे में नरेंद्र मोदी ने कहा, "तन तिरंगा, मन तिरंगा, चाहत तिरंगा, राह तिरंगा, विजय का विश्वास गरजता सीमा से भी सीना चौड़ा सपनों में संकल्प सुहाता, कदम-कदम पर दम दिखाता, भारत की गौरव की शान, तुम्हें देख हर भारतीय गौरव से भर जाता है। वीर गाथा घर-घर गुंजे, नर-नारी सब शीश नवाए, सागर से गहरा श्नेह हमारा। अपने भी हैं और सपने भी हैं, देश हित किया सब समर्पित। 

यह भी पढ़ें- करगिल में जवानों से बोले PM मोदी- आतंक के अंत का उत्सव है दिवाली, यहां हमारी सेना ने कुचला था आतंकियों का फन

अब देश के दुश्मन जान गए हैं। लोहा तेरा मान गए हैं। भारत के गौरव की शान तुम्हे देख हर भारतीय गर्व से भर जाता है। प्रेम की बात चले तो सागर शांत हो तुम, जब देश पर नजर उठी तो फिर वीर, वज्र, विक्रांत हो तुम। एक निडर अग्नि, एक आग हो तुम, निर्भय, प्रचंड और नाग हो तुम। अर्जुन, पृथ्वि, अरिहंत हो तुम। हर अंधकार का अंत हो तुम। तुम यहां तपस्या करते हो वहां देश धन्य हो जाता है। भारत के गौरव की शान तुम्हे देख हर भारतीय गर्व से भर जाता है। स्वाभिमान से खड़ा हुआ मस्तक हो तुम, आसमान में तेजस की हूंकार हो तुम, दुश्मन की आंख में आंख डालकर जो बोले ब्रह्मोस की अजय ललकार हो तुम। हैं ऋणी तुम्हारे हर पल हम यह सत्य देश दोहराता है। भारत के गौरव की शान तुम्हे देख हर भारतीय गौरव से भर जाता है।

यह भी पढ़ें-  T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को पटखनी देने के लिए PM ने दी भारतीय टीम को शाबाशी, कोहली के लिए कही ये बात

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?