प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन युद्धपोत राष्ट्र को किया समर्पित

Published : Jan 15, 2025, 08:45 AM ISTUpdated : Jan 15, 2025, 12:30 PM IST
narendra modi

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। यहां उन्होंने नौसैनिक जहाजों के समर्पण समारोह में भाग लिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह 10:30 बजे डॉकयार्ड में तीन अग्रणी नौसैनिक लड़ाकू विमानों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को उनके कमीशनिंग पर राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा, "आज भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नई ताकत और नई दिशा प्रदान की थी। उनकी पवित्र भूमि पर आज हम 21वीं सदी की नौसेना को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। यह पहली बार है जब एक विध्वंसक, एक फ्रिगेट और एक पनडुब्बी, तीनों को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। यह कदम भारत की रक्षा क्षमताओं को और अधिक मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।"

जहाज में 75% स्वदेशी सामग्री का उपयोग

INS सूरत, जो दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक विध्वंसक है, P15B गाइडेड मिसाइल विध्वंसक परियोजना का चौथा और अंतिम जहाज है। इसमें 75% स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है और यह अत्याधुनिक हथियार-सेन्सर पैकेज और नेटवर्क-सेंट्रिक क्षमताओं से लैस है। बता दें कि यह जहाज फ्रांस के नेवल ग्रुप के साथ मिलकर बनाया गया है।

इस्कॉन मंदिर का करेंगे उद्घाटन

दोपहर में लगभग 3:30 बजे, प्रधानमंत्री मोदी श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन करेंगे,जो नवी मुंबई में स्थित है। यह मंदिर 9 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें कई देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। इसके अलावा यहां एक वेद शिक्षा केंद्र, एक प्रस्तावित म्यूजियम, ऑडिटोरियम और हीलिंग सेंटर भी है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव: कांग्रेस की 4th लिस्ट में पूर्व मंत्री कृष्णा तीरथ के अलावा 15 नाम

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास