मन की बात; PM मोदी ने कहा, हुनर हाट ने शिल्पकारों के सपनों को पंख दिए, इससे 3 लाख रोजगार मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो के जरिए 'मन की बात' की। यह इस साल का दूसरा कार्यक्रम था। इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के हुनर हाट जाने का भी जिक्र किया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 23, 2020 5:43 AM IST / Updated: Feb 23 2020, 11:21 AM IST

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो के जरिए 'मन की बात' की। यह इस साल का दूसरा कार्यक्रम था। इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के हुनर हाट जाने का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, कुछ दिन पहले मैंने दिल्ली के हुनर हाट में देश के खान-पान, हस्तशिल्प, पारंपराएं और कलाएं देखीं। इसमें देश की संस्कृति देखकर अनोखा अनुभव हुआ। कलाकारों की कहानियां प्रेरणादायक हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एक दिव्यांग महिला कलाकार ने बताया कि पहले वह फुटपाथ पर पेंटिंग बेचती थी। लेकिन आज हुनर हाट से उन्हें रोजगार मिला। पिछले सालों में 3 लाख से ज्यादा कलाकारों को इससे रोजगार के मौके मिले हैं।

'हुनर हाट में एक बार जरूर जाएं'
पीएम ने कहा, हुनर हाट में कई तरह के खान-पान के विकल्प हैं। मैंने खुद वहीं लिट्टी चोखा खाया था। हुनर हाट में एक बार जरूर जाना चाहिए। इससे आप देश के कलाकारों के जीवन में योगदान दे सकते हैं।

'भारत प्रवासी पक्षियों की कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेगा'
उन्होंने कहा, हमें सांस्कृतिक विरासत मिली है। इसका आनंद लेने के लिए दुनियाभर से 500 से भी ज्यादा प्रजातियों के पक्षी भारत आते हैं। हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत प्रवासी पक्षियों को लेकर होने वाली कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेगा। मेघालय में एक बड़ी मछली अंधेरे में गुफाओं के गहरे पानी में रहती है। हमारे आसपास कई अनदेखे पहलू मौजूद हैं, जिन्हें खोजना रोचक होता है।

'लेह में नया इतिहास बना'
पीएम मोदी ने कहा, लेह के एयरपोर्ट से जब AN-32 विमान ने उड़ान भरी तो एक नया इतिहास बन गया। इस उड़ान में 10 फीसदी इंडियन बायो जेट फ्यूल का मिश्रण किया गया। ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों इंजनों में इस मिश्रण का इस्तेमाल किया गया।

Share this article
click me!