माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, निवेश पर हुई बात

Published : Jan 07, 2025, 06:39 AM ISTUpdated : Jan 07, 2025, 07:00 AM IST
Narendra Modi With Satya Nadella

सार

प्रधानमंत्री मोदी और Microsoft CEO सत्य नडेला के बीच भारत में निवेश और AI पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। नडेला ने भारत को AI फर्स्ट बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से मुलाकात की है। दोनों के बीच भारत में निवेश समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस संबंध में नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट किया, "सत्य नडेला से मिलकर खुशी हुई। भारत में माइक्रोसॉफ्ट के महत्वाकांक्षी विस्तार और निवेश योजनाओं के बारे में जानकर खुशी हुई। हमने तकनीक, इनोवेशन और AI के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।"

 

 

वहीं, सत्य नडेला ने नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बारे में X पर पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद। भारत को AI फर्स्ट बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने और देश में हमारे निरंतर विस्तार पर मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हूं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस AI प्लेटफॉर्म बदलाव से हर भारतीय को लाभ मिले।"

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मिले नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान से मुलाकात की। इस संबंध में उन्होंने X पर कहा कि भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी ने टेक्नोलॉजी, रक्षा, अंतरिक्ष, बायो टेक्नोलॉजी और AI के क्षेत्रों सहित नई ऊंचाइयों को छुआ है। हम भारत और अमेरिका के संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

 

 

बता दें कि सुलिवन 5-6 जनवरी को भारत की यात्रा पर आए थे। यह पद छोड़ने से पहले उनकी आखिरी विदेश यात्रा थी। उन्होंने अपने समकक्ष अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Bhutan GLOF High Alert: भूटान में फटी ग्लेशियल झील, असम-बंगाल के इन 6 जिलों में आएगी भयंकर बाढ़?
Top 10 News: Cyclone Arnab से Israel Election तक, आज की 10 बड़ी खबरों ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन?