
नई दिल्ली। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) की जयंती है। इसे देशभर में पराक्रम दिवस (Parakram Diwas) के रूप में मनाया जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि सुभाष चंद्र बोस का जीवन हमसभी को प्रेरणा देता है।
पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया, "पराक्रम दिवस पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। हम उनके जीवन और साहस का सम्मान करते हैं। हमारे देश की आजादी के प्रति उनका अटूट समर्पण प्रेरणा देता रहता है।"
पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित संविधान सदन में 128वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत पर्व का शुभारंभ करेंगे नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी आज शाम नई दिल्ली के लाल किले में पराक्रम दिवस समारोह में भाग लेंगे। 2021 से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर भारत पर्व का भी शुभारंभ करेंगे। यह 23 से 31 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन लाल किले के सामने राम लीला मैदान और माधव दास पार्क में होगा। यह गणतंत्र दिवस की झांकी और सांस्कृतिक प्रदर्शनों के साथ देश की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करेगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.