YouTube पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला Livestream बना राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Published : Jan 23, 2024, 09:37 AM ISTUpdated : Jan 23, 2024, 09:57 AM IST
Ram Mandir Photo

सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को YouTube पर लाइवस्ट्रीम किया गया। यह YouTube पर सबसे अधिक देखा जाने वाला लाइवस्ट्रीम बन गया है।

नई दिल्ली। अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में भक्त प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक करोड़ों लोगों ने देखा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को YouTube पर लाइवस्ट्रीम किया गया। यह YouTube पर सबसे अधिक देखा जाने वाला लाइवस्ट्रीम बन गया है। 19 मिलियन लाइव व्यूज के साथ इसने ग्लोबल रिकॉर्ड बनाया है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दो वीडियो को ‘PM Modi LIVE | Ayodhya Ram Mandir LIVE | Shri Ram Lalla Pran Pratishtha’ और ‘Shri Ram Lalla Pran Pratishtha LIVE टाइटल से लाइवस्ट्रीम किया गया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम को क्रमशः 10 मिलियन और 9 मिलियन से अधिक लाइव व्यूज मिले। इसने चंद्रयान-3 लॉन्च, फीफा विश्व कप 2023 और Apple लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा बनाए गए सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग को मिले थे  8.09 मिलियन लाइवव्यूज
22 जनवरी 2024 को नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल से लाइवस्ट्रीम किए गए PM Modi LIVE | Ayodhya Ram Mandir LIVE वीडियो को 10 मिलियन लाइव व्यूज मिले। 23 अगस्त 2023 को इसरो द्वारा लाइवस्ट्रीम किए गए Chandrayaan 3 landing वीडियो को 8.09 मिलियन लाइव व्यूज मिले थे। 9 दिसंबर 2022 को CazéTV द्वारा World Cup 2022 QF Brazil vs Croatia लाइव स्ट्रीम किया गया। इसे 6.14 मिलियन लाइव व्यूज मिले थे।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में विराजे रामलला: राजनेता से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों ने जताई खुशी, जानिए किसने क्या कहा?

यूट्यूब पर हैं नरेंद्र मोदी के 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 23,750 वीडियो और 472 करोड़ व्यूज के साथ 2.1 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। नरेंद्र मोदी YouTube पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर वाले विश्व नेता हैं। मोदी के बाद दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो हैं। उनके लगभग 64 लाख सब्सक्राइबर हैं।

यह भी पढ़ें- वह दिन दूर नहीं जब श्रीराम की तरह पुल पर चलकर श्रीलंका जा सकेंगे लोग, सरकार बना रही यह योजना

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सीमा पार से फिर साजिश? जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद LoC पर हाई अलर्ट
ISRO: क्या है 'अन्वेषा' जिसके लॉन्च होते ही आएगी आतंकियों की शामत, क्यों है खास