दिल्ली-एनसीआर में फिर भूकंप के झटके, चीन में 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद देश के कई हिस्सों में डोली धरती

Published : Jan 23, 2024, 12:44 AM IST
earthquake

सार

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के झटके रात पौने बारह बजे के आसपास आई है। अचानक से तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए।

Earthquake in Delhi and NCR: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों से राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के लोगों में दहशत है। हालांकि, इस भूकंप से किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की सूचना नहीं मिली है। दिल्ली में भूकंप के झटके चीन में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के झटकों के बाद महसूस किए गए हैं।

दिल्ली में डोली धरती

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के झटके रात पौने बारह बजे के आसपास आई है। अचानक से तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए। हालांकि, काफी लोग सो चुके थे। काफी देर तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के लोग दहशत से सड़कों पर टहलते दिखे।

दरअसल, भूकंप के यह झटके चीन में आए भूकंप के बाद महसूस किया गया है। चीन के शिनजियांग के दक्षिणी हिस्से में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि, किसी के घायल होने या विनाश की कोई रिपोर्ट नहीं है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 80 किलोमीटर की गहराई पर आया था। इसका लोकेशन चीन का शिनजियांग शहर था। रात करीब 23.39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

दिल्ली और आसपास कई बार आ चुके भूकंप के झटके

दिल्ली और एनसीआर में पिछली बार हल्के झटके 11 जनवरी को अफगानिस्तान में आए 6.1 तीव्रता के भूकंप के बाद महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र काबुल से 241 किलोमीटर उत्तरपूर्व में था। इस भूकंप को पाकिस्तान में भी महसूस किया गया था। इसके पहले भी कई बार दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Tripura BSF Attack: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, 3 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, CM खफा, क्या थी वजह?
BJP on Protest Funding: दिल्ली के प्रदर्शनों का खर्च कौन उठा रहा? स्टिंग के बाद राहुल गांधी पर BJP का हमला