तेलंगाना: PM बोले- इंडी अलायंस की लड़ाई शक्ति के खिलाफ, माताओं-बहनों की रक्षा को जान की बाजी लगा दूंगा

Published : Mar 18, 2024, 08:59 AM ISTUpdated : Mar 18, 2024, 03:38 PM IST
Narendra Modi in Telangana

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तेलंगाना पहुंचे। उन्होंने भाषण शुरू किया तो लोगों ने मोदी…मोदी… के नारे लगाए। पीएम ने शक्ति पर राहुल गांधी के बयान को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के जगतियाल में रैली की। पीएम ने जैसे ही भाषण शुरू किया लोगों ने मोदी…मोदी… के नारे लगाए। रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में अपने भाषण के दौरान शक्ति से लड़ने की बात की थी। इस बयान के लिए पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला।

पीएम ने कहा, “कल मुंबई में इंडी अलायंस की रैली थी। चुनाव घोषित होने के बाद इंडी अलायंस की ये पहली और उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रैली थी। उस रैली में उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया और उनके घोषणा पत्र का ऐलान है कि मेरी (इंडी अलायंस) लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। इंडी अलाएंस ने कहा है कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है।”

माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा 

नरेंद्र मोदी ने कहा,  "मेरे लिए हर मां, बेटी, शक्ति का रूप है। मैं माताओं-बहनों को शक्ति का रूप मानता हूं। उनकी पूजा करता हूं। मैं माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा, जीवन खपा दूंगा। यहां भारत की धरती पर कोई शक्ति के खिलाफ भी बात कर सकता है क्या? क्या शक्ति का विनाश हमें मंजूर है? पूरा देश शक्ति की अराधना करता है। हमने चंद्रयान की सफलता को भी शिव-शक्ति नाम देकर शिव-शक्ति को समर्पित किया है। ये लोग शक्ति के विनाश का बिगुल फूंक रहे हैं। इंडी अलाएंस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। लड़ाई शक्ति का विनाश करने वालों और शक्ति की पूजा करने वालों के बीच है। 4 जून को फैसला हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।”

कांग्रेस ने तेलंगाना को बना लिया अपना एटीएम

पीएम ने कहा, “आजादी के बाद तेलंगाना को कांग्रेस के सियासी षड्यंत्रों को सहना पड़ा। एक ओर कांग्रेस पार्टी है जिसने तेलंगाना के सपनों को कुचला। दूसरी ओर वो बीआरएस है, जिसने यहां के लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल किया। सत्ता पाई और बाद में जनता से विश्वासघात कर दिया। तेलंगाना बनने के बाद पहले 10 साल में बीआरएस ने राज्य को जमकर लूटा है। अब कांग्रस ने तेलंगाना को अपना एटीएम स्टेट बना लिया है। तेलंगाना से लूटा गया पैसा दिल्ली तक जाता है। वहां परिवारवादी लोगों की तिजोरी में पहुंचता है। फिर इसी पैसे का इस्तेमाल देश में छूट और बंटवारे की साजिशों की फंडिंग के लिए होता है।”

मुंबई में राहुल गांधी ने शक्ति पर कही थी ये बात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति पर मुंबई के शिवाजी पार्क में भाषण दिया था। इस दौरान मंच पर विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के नेता जुटे थे। राहुल गांधी ने कहा था, “लोग सोचते हैं कि हम सब एक राजनैतिक दल के खिलाफ लड़ रहे हैं। देश भी सोचता है कि ये जो नेता स्टेज पर जुटे हैं अलग-अलग पार्टी से हैं ये एक राजनीतिक पार्टी से लड़ रहे हैं। ये सच नहीं है। ये गलत है। हम राजनैतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं। ये समझने की जरूरत है। हिन्दुस्तान के युवाओं को ये बात समझनी होगी। कोई और कहता है ये सब लोग एक व्यक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ रहे हैं। नहीं। हम एक व्यक्ति के खिलाफ भी नहीं लड़ रहे हैं। ना हम बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं। ना हम एक व्यक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। एक व्यक्ति को चेहरा बनाकर ऊपर डाल रखा है। हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है। हम शक्ति से लड़ रहे हैं, एक शक्ति से लड़ रहे हैं।”

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी बोले-पूरा देश कह रहा है कि 4 जून को 400 पार, विकसित भारत के लिए 400 पार

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद INDIA गठबंधन की मुंबई में पहली रैली, जानिए किस नेता ने क्या कहा?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग