Asianet News | Published : Aug 10, 2023 2:46 AM IST / Updated: Aug 10 2023, 07:40 PM IST

ध्वनिमत से No Confidence Motion गिरा, पीएम मोदी का मणिपुर को आश्वासन- 'देश आपके साथ है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा'

सार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)  ने गुरुवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बहस के दौरान अपनी बातें रखीं। मणिपुर में भड़की हिंसा पर सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। पीएम मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 2 घंटा 12 मिनट तक स्पीच दिया। मणिपुर पर बात नहीं करने के आरोप में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। पीएम मोदी के भाषण के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग का प्रस्ताव रखा। ध्वनिमत से सत्ताधारी दल ने इसके खिलाफ वोट किया और प्रस्ताव गिर गया।

 

07:25 PM (IST) Aug 10

अधीर रंजन चौधरी को सस्पेंड किया

अविश्वास प्रस्ताव के तीसरे दिन अधीर रंजन चौधरी और वीरेंद्र सिंह मस्त के अमर्यादित बयान पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों का पक्ष जानना चाहा। वीरेंद्र सिंह मस्त ने तुरंत माफी मांग ली। संसदीय कार्यमंत्री के प्रस्ताव को ध्वनि मत से अधीर रंजन चौधरी को सदन की आगे की कार्यवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

07:23 PM (IST) Aug 10

विपक्ष की अनुपस्थिति में ध्वनिमत से प्रस्ताव गिरा

पीएम मोदी के भाषण के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने गौरव गोगोई का नाम पुकारा। लेकिन विपक्ष के वॉकआउट की वजह से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के लिए ध्वनिमत से पक्ष-विपक्ष की हामी भरने का प्रस्ताव दिया। विपक्ष की अनुपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया। 

07:21 PM (IST) Aug 10

इतिहास कर्म को देखकर फैसला करता

पीएम मोदी ने कहा कि यहां जो बोला जाता है वह थोड़ी देर के लिए रिकॉर्ड में तो चला जाएगा लेकिन इतिहास कर्म को देखते हुए फैसला करता है। उन्होंने कहा कि सदन से आग्रह करता हूं कि आइए मिलकर चलें, राजनीति न करके मणिपुर के लोगों को साथ लेकर चलें। 

07:18 PM (IST) Aug 10

भारत का विश्वास ही दुनिया के विश्वास को बढ़ा रहा

पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत न दबाव में आता है न दबाव में रहता है। आज का भारत संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। जब देश का मानस विश्वास करने लगता है तो दुनिया भी विश्वास करने लगता है। भारत के लोग इस विश्वास को न तोड़े। 

07:10 PM (IST) Aug 10

नार्थ-ईस्ट हमारी प्राथमिकता

पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में शांति स्थापना के लिए प्रयास हो रहा है। राजनीति से इसको दूर रखेंगे तो जल्दी शांति होगी। हमारे लिए नार्थ-ईस्ट सबसे महत्वपूर्ण। मणिपुर हमारी ताकत बनने जा रहा है। नार्थ-ईस्ट के विकास को हमारी सरकार ने पहली प्राथमिकता दी है। पहली बार मणिपुर में रेल पहुंची। पहली बार नार्थ-ईस्ट में वंदे भारत पहुंचा। पहली बार सिक्किम में रेल पहुंचा। पहली बार मणिपुर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी। उन्होंने कहा कि जब हम सबका साथ सबका विकास कहते हैं तो यह हमारे लिए नारा नहीं बल्कि कमिटमेंट है। उन्होंने कहा कि हम देश के विकास के लिए निकले लोग हैं, शरीर का कण-कण देश के लिए समर्पित है।

07:06 PM (IST) Aug 10

मणिपुर के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

पीएम मोदी ने कहा कि नार्थ ईस्ट की जिम्मेदार कांग्रेस है। इनकी राजनीति जिम्मेदार है। मणिपुर भारतीय संस्कारों से ओतप्रोत है। स्वतंत्रता संग्राम, आजाद हिंद फौज के लिए बलिदान देने वाला मणिपुर कांग्रेस के शासन में अलगाव की बलि चढ़ गया। मणिपुर में एक समय था हर व्यवस्था उग्रवादी संगठनों की मर्जी से चलती थी। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। सरकारी दफ्तरों में महात्मा गांधी की फोटो नहीं लगाई जाती थी तो सरकार कांग्रेस की थी। उन्होंने कहा मोरांग में नेताजी की फोटो पर बम फेंका तब सरकार किसकी थी। इस पर सत्ताधारी सांसदों ने कांग्रेस का नाम लिया। लाइब्रेरी में रखी गई किताबों को जब जलाया गया तो सरकार किसकी थी, जब मंदिर में घंटी नहीं बजने दिया जाता था, इंफाल में मंदिर में बम फेंककर श्रद्धालुओं की जान ली गई तो सरकार किसकी थी? मणिपुर में आईएएस-आईपीएस अफसरों को वहां काम करने के लिए अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा उग्रवादी संगठनों को देना पड़ता था तो सरकार कांग्रेस की थी। कांग्रेस देश के लिए नहीं सोचती न ही देश की कठिनाईयों के लिए सोचती। इनको राजनीति के अलावा कुछ नहीं सूझता।

07:02 PM (IST) Aug 10

मेरे लिए नार्थ-ईस्ट जिगर का टुकड़ा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का हर काम राजनीति और चुनाव के आसपास ही रहती। जहां ज्यादा सीटें मिलती है वहां मजबूरन कुछ कर लेते हैं। लेकिन नार्थ-ईस्ट में उनकी कोशिश यही रही जहां इक्का-दुक्का सीटें रहीं, वह इलाके उनको मंजूर नहीं थे, उनके प्रति उनकी संवेदना नहीं। कांग्रेस ऐसे क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार करती जो कि उसके डीएनए में रहता है। लेकिन पिछले नौ साल से कह रहा कि नार्थ-ईस्ट मेरे जिगर का टुकड़ा।

06:59 PM (IST) Aug 10

नार्थ-ईस्ट के साथ कांग्रेस ने किया अत्याचार

पीएम मोदी ने कहा कि 5 मार्च 1966 को कांग्रेस ने मिजोरम में असहाय नागरिकों पर अपनी वायुसेना से हमला कराया। कांग्रेस बताए कि मिजोरम के लोग भारत के नागरिक नहीं थे क्या, वायुसेना भारत की नहीं थी  क्या। आज भी मिजोरम में पांच मार्च को शोक मनाता है। पूरा मिजोरम भूल नहीं पाता। कभी इन्होंने मरहम लगाने की कोशिश नहीं की, कभी इनको दु:ख नहीं हुआ। यह सत्य कांग्रेस ने देश से छुपाया। कौन था उस समय इंदिरा गांधी। अकाल तख्त पर हमला किया गया। इन लोगों ने देश के विश्वास की हत्या की। इनके कारनामे ही उभर कर सामने आते हैं। दूसरी घटना है 1962 का। 1962 का वह रेडियो प्रसारण आज भी शूल की तरह नार्थ-ईस्ट को चुभता है। जब चीन हमला किया था तो वहां के लोगों को मदद की उम्मीद थी। लेकिन ऐसे विकट स्थिति में एकमात्र नेता नेहरू ने उनको उनके भाग्य पर छोड़ दिया था। जो लोग अपने आप को लोहिया जी का वारिस कहते हैं। लोहिया जी ने नेहरू जी पर गंभीर आरोप लगाए। लोहिया जी ने कहा था कि जानबूझकर नेहरू जी नार्थ-ईस्ट का विकास नहीं कर रहे। 

06:50 PM (IST) Aug 10

भारत माता की मृत्यु के बारे में सदन में बात हुई

पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन में मां भारती के बारे में जो कहा गया है उससे आहत हूं। पता नहीं क्यों कुछ लोगों को क्या हो गया है जो सत्ता के बिना रह नहीं सकते। क्या हो गया है जो भारत माता के बारे में ऐसी बात करते हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग वही हैं जो मां भारती के तीन-तीन टुकड़े कर दिए। जब मां भारत की बेड़ियों को काटनी थी तो ये लोग उसकी भुजाएं काट दिए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के हर कोने में वंदे मातरम् चेतना का स्वर माना जाता था लेकिन तुष्टकरण के लिए इन लोगों वंदे मातरम् को भी विवादित किया। यह लोग भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वालों को बढ़ावा दे रहे। 

06:47 PM (IST) Aug 10

मणिपुर पर अमित भाई ने विस्तार से बताया

विपक्ष के वॉकआउट पर पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर पर अलग से चर्चा किया गया होता तो यह स्थिति नहीं होती। हमने कहा था कि मणिपुर पर आओ चर्चा करो। लेकिन इन लोगों ने चर्चा का साहस नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि मणिपुर की स्थिति पर दो घंटे तक अमित शाह ने एक दिन पहले बड़े विस्तार से समझाया। शाह ने नेक ईमानदारी से एक एक बातों को समझाया। लेकिन विपक्ष खेल करता रहा। उन्होंने कहा कि अमित भाई ने कल विस्तार से बताया। अदालत का भी फैसला सब जानते हैं। लेकिन अदालतों में क्या हो रहा सब जानते हैं। मणिपुर में जो हुआ वह अपराध अक्षम्य है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर प्रयास कर रही है। जिस तरह से प्रयास चल रहे हैं उससे विश्वास दिलाना चाहता हूं कि शांति का सूरज जरूर निकलेगा। मैं मणिपुर के लोगों, वहां की माताओं-बहनों से कहना चाहता हूं कि यह देश उनके साथ है। यह सदन उनके साथ है। हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे। मैं मणिपुर के लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मणिपुर फिर से विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा, इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। 

06:41 PM (IST) Aug 10

विपक्ष ने किया वॉकआउट

पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष लगातार मणिपुर हिंसा पर चर्चा की बात करता रहा। लेकिन एक घंटा से अधिक समय तक केवल कांग्रेस और विपक्ष पर लगातार कटाक्ष के बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

06:38 PM (IST) Aug 10

भारत भ्रमण करने वाले नहीं जानते उनके पूर्वज ही देश की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार

पीएम मोदी ने कहा कि जो कभी जमीन पर उतरे ही नहीं, जो गाड़ी का शीशा नीचे करके ही देखते हैं, वह लोग भारत का भ्रमण करते हैं तो यह भूल जाते हैं कि उनके पूर्वज ही सत्ता में रहे हैं। वह भूल जाते हैं कि भारत की दुर्दशा के जिम्मेदार उनके पूर्वज ही हैं। उन्होंने कहा कि नए घमंडिया गठबंधन पर जल्द ही ताला लग जाएगा। घमंडिया गठबंधन यह चाहता है कि देश की आर्थिक नीतियां बिगड़ जाए। कांग्रेस ने जिस तरह खजाने से पैसे लुटाकर वोट पाने का खेल खेल रहे हैं वह अपने आसपास के देशों के हाल देख लें। मैं देश के लोगों से कहना चाहता हूं कि आप चेत जाएं इनके सुधरने की उम्मीद नहीं। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन की आर्थिक नीति का परिणाम साफ दिख रहा। घमंडिया गठबंधन भारत के दिवालिया होने के कारक भी हैं। ये इकोनॉकी को डूबाने के कारक हैं। ये डबल डिजिट महंगाई के लिए जिम्मेदार हैं। यह अस्थिरता और करप्शन के लिए जिम्मेदार हैं।

06:33 PM (IST) Aug 10

बार बार एक ही फेल प्रोडक्ट को लांच कर रहे

पीएम मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस की मुसीबत समझता हूं। वर्षों से एक ही फेल प्रोडक्ट को बार बार लांच करते। लेकिन हर बार वह फेल हो जाता है।

06:32 PM (IST) Aug 10

इनके दिल को भी जान लिया

पीएम मोदी ने कहा कि कल यहां दिल से बात करने की बात कही गई। इनके दिमाग को लंबे समय से जानता हूं लेकिन अब उनके दिल के बारे में भी पता चल गया। इनके सपने में भी मोदी आता है। गर्मी में चलता हूं और पसीना आ जाता है तो कहते मोदी को देखिए हमने पसीना ला दिया। मोदी इनके डूबने का सहारा है। उन्होंने कहा-डूबने वाले को तिनके का ही सहारा ही बहुत। दिल बहल जाए बखत इतना ही इशारा बहुत। इतने पर भी आसमां गिरा दे बिजलियां, कोई बतला दे यह डूबता क्या करे। 

06:28 PM (IST) Aug 10

ये नामदार लोग हैं और हम कामदार लोग हैं

पीएम मोदी ने कहा कि कई बार बुरा बोलते वक्त सच सामने आ जाता है। लंका हनुमान ने नहीं जलाई बल्कि घमंड ने जलवायी। इसलिए हम चार से 440 हो गए। सच्चाई तो यह है कि देश की जनता ने दो दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई। लेकिन गरीब का बेटा कैसे पीएम बना, यह चुभन आज भी परेशान करती है। वह आपको सोने नहीं देती है। अब देश की जनता भी आपको सोने नहीं देगी। 2024 में भी आपको सोने नहीं देगी। कभी इनके जन्मदिन पर हवाई जहाज में केक काटे जाते थे। आज उस हवाई जहाज में गरीब के लिए वैक्सीन जाता है। एक जमाना था जब ड्राइक्लीन के लिए कपड़े हवाई जहाज से आते थे लेकिन आज हवाई चप्पल वाला गरीब हवाई जहाज से उड़ता है। कभी छुट्टी मनाने के लिए नौ सेना के युद्धपोत मंगाते थे। आज उसी नौ सेना के जहाज दूर देशों में फंसे गरीबों को घर लाने के लिए जाते हैं। जो लोग आचार व्यवहार और चाल-चरित्र से राजा बन गए हों, वे गरीब का बेटा यहां होने से परेशान हैं। ये नामदार लोग हैं और हम कामदार लोग हैं।

06:24 PM (IST) Aug 10

हमने पीएम म्यूजियम बनवाया

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली में पीएम म्यूजियम बनाया। यहां सभी प्रधानमंत्रियों को जगह दिया। पीएम म्यूजियम सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित है। कांग्रेस को यह सही नहीं लगता। उनके परिवार के बाहर का जो भी प्रधानमंत्री बना उनको मंजूर नहीं।

06:23 PM (IST) Aug 10

कांग्रेस को परिवारवाद पसंद, दरबारवारद पंसद

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने हमेशा परिवारवादी राजनीति का विरोध किया था। महात्मा गांधी, सरदार पटेल, डॉ अंबेडकर, मौलाना आजाद, लोकनायक जय प्रकाश, डॉ लोहिया…आप जितने भी नाम देखेंगे, सबने परिवारवाद की खुलकर आलोचना की। क्योंकि परिवारवाद ने देश का नुकसान किया। परिवारवाद ने देश के नागरिकों को उनके हक से वंचित किया। देश की विभूतियों को यह बात पता थी। लेकिन कांग्रेस को यह बात पसंद नहीं आई। कांग्रेस को परिवारवाद पसंद है। कांग्रेस को दरबारवाद पसंद है। उन्होंने कहा कि दरबारवाद में जो शामिल नहीं हुए उनकी कांग्रेस खिलाफत करती। बाबा साहेब अंबेडकर को जी जान से हरवाया। बाबू जगजीवन राम, चंद्रशेखर, चौधरी चरण सिंह और न जाने कितने नाम है उनको बर्बाद कर दिया। जो कांग्रेस से जुड़े नहीं थे उनके पोट्रेट तब दरबार हाल में नहीं लगवाते। लोहिया जी का पोट्रेट में 1991 में लगी। नेताजी की पोट्रेट 1978 में गैर कांग्रेसी सरकार में लगा। 

06:18 PM (IST) Aug 10

केरला में जिन्होंने कांग्रेस कार्यालय तोड़ा, दिल्ली में उसी के साथ

पीएम मोदी ने कहा कि केरला के वायनाड कांग्रेस ऑफिस में जिन लोगों ने तोड़फोड़ किया आज दिल्ली में उसी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अभी हालात ऐसे हैं तो हाथों में हाथ, लेकिन जहां हालात बदले तो फिर छुरियां निकलेंगी।

06:13 PM (IST) Aug 10

कांग्रेस की पहचान से जुड़ी कोई चीज इनकी अपनी नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की पहचान से जुड़ी कोई चीज इनकी अपनी नहीं है। चुनाव चिन्ह से लेकर विचारों तक जो कांग्रेस अपना होने का दावा करती है वह दूसरे से लिया गया है। अपनी कमियों को ढकने के लिए चुनाव चिन्ह और विचारों को चुरा लिया। पार्टी के संस्थापक कौन एओ ह्यूम। एक विदेशी थे जिन्होंने पार्टी बनाई। भारत के स्वतंत्रता संग्राम को 1920 में एक ध्वज और प्रतीक मिला। लेकिन कांग्रेस ने उसे छीन लिया। 1920 से यह खेल चल रहा है। तिरंगा छीन लिया। गांधी नाम भी चुरा लिया। कांग्रेस के चुनाव चिन्ह देखिए, दो बैल, गाय बछड़ा और फिर हाथ का पंजा। यह साफ दिखाता है कि सबकुछ एक परिवार के हाथों केंद्रित हो चुका है। यह इंडिया गठबंधन नहीं है, यह घमंडिया गठबंधन है। इसकी बारात में हर कोई दूल्हा बनना चाहता है। सबको प्रधानमंत्री बनना है। इस गठबंधन ने यह भी नहीं सोचा कि किस राज्य में कहां हैं। पश्चिम बंगाल में आप टीएमसी और कम्युनिस्ट के खिलाफ हैं और दिल्ली में एक साथ हैं। 

06:12 PM (IST) Aug 10

इनके मंत्री कहते हैं-तमिलनाडु तो भारत में है ही नहीं

यूपीए को लगता है कि देश के नाम का इस्तेमाल करके अपनी विश्वसनीयता बढ़ाई जा सकती है। लेकिन तमिलनाडु सरकार के एक मंत्री ने दो दिन पहले ही कहा है कि इंडिया उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। उनके मुताबिक तमिलनाडु तो भारत में है ही नहीं। आज मैं गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि तमिलनाडु वह प्रदेश है जहां हमेशा देशभक्ति की धाराएं निकली। उस राज्य ने हमें राजाजी दिए, कामराज दिए। 

06:10 PM (IST) Aug 10

इंडिया के टुकड़े किए

पीएम मोदी ने कहा कि मैं विपक्ष के साथियों के साथ कहना चाहता हूं कि आप जिसके पीछे चल रहे हो उसको तो देश के संस्कार की समझ ही नहीं  बची है। पीढ़ी दर पीढ़ी ये लग लाल मिर्च और हरी मिर्च का अंतर नहीं समझ पाए। कुछ साथियों को जानता हूं आप लोग भारतीय मानस को पहचाने वाले, भारत की मिजाज को पहचानने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि जिनको सिर्फ नाम का सहारा है। दूर युद्ध से भागते नाम रखा रणधीर, भाग्य चंद की आजतक सोई है तकदीर। विपक्ष को खुद को जिंदा रखने के लिए इनको एनडीए का सहारा लेना पड़ा है। आदत के मुताबिक, इनका आई है न साथ छोड़ता नहीं है। एनडीए में आई पिरो दिए। पहला आई 26 दलों का घमंड और दूसरा आई परिवार को घमंड। इंडिया के भी टुकड़े कर दिए। आई डॉट एन डॉट डी डॉट आई डॉट और ए डॉट। 

06:04 PM (IST) Aug 10

विपक्ष पर किया कटाक्ष

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के साथियों के साथ मैं अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। कुछ ही दिन पहले बेंगलुरू में मिल जुलकर आपने डेढ़ दो दशक पुराने यूपीए का अंतिम संस्कार किया है। लोकतांत्रिक व्यवहार के नाते मुझे तभी संवेदना व्यक्त करना चाहिए था। देरी में मेरा कसूर नहीं है। क्योंकि आप खुद ही एक ओर क्रिया कर्म कर रहे थे तो दूसरी ओर जश्न भी मना रहे थे। जश्न भी खंडहर पर नया प्लास्टर लगाने का। 

06:02 PM (IST) Aug 10

पूरे देश से कांग्रेस नो कंफिडेंस

पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में 61 वर्षों से कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस नो कंफिडेंस। पश्चिम बंगाल में आखिरी जीत 51 साल पहले मिली थी। वहां के लोग कह रहे हैं कांग्रेस नो कंफिडेंस। यूपी-बिहार में 1985 में आखिरी जीत कांग्रेस को नसीब हुई। तबसे कांग्रेस नो कंफिडेंस। त्रिपुरा भी कह दिया कांग्रेस नो कंफिडेंस। नागालैंड में कांग्रेस की आखिरी जीत 1988 में हुई थी। यहां के लोग भी कह रहे 25 वर्षों से कांग्रेस नो कंफिडेंस। दिल्ली-पश्चिम बंगाल और आंध प्रदेश में एक भी विधायक नहीं। यहां कांग्रेस को लोग लगातार नो कंफिडेंस बोल रहे।

05:58 PM (IST) Aug 10

कांग्रेस घमंड में चूर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की सेना पर इनका विश्वास नहीं था। हम एयरस्ट्राइक करते तो अविश्वास किया। यह विदेशी एजेंसियों पर भरोसा करते। भारत को बदनाम करने वाली ताकतों पर विश्वास करते। जिन बातों का भारत में कोई महत्व नहीं, वह उसका प्रचार प्रसार में लग जाते। कोरोना में भारत की वैक्सीन पर भरोसा नहीं किया, विदेशी वैक्सीन पर भरोसा किया। इनको भारत के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं, भारत के लोगों में विश्वास नहीं। लेकिन इनको बताना चाहता हूं कि भारत के लोगों का भी कांग्रेस के प्रति नो कंफिडेंस बहुत गहरा है। कांग्रेस अपने घमंड में इतनी चूर हो गई है कि उसको अपनी जमीन तक दिखाई नहीं देती।

05:55 PM (IST) Aug 10

विपक्ष की फितरत में अविश्वास

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष की फितरत में अविश्वास। जब हमने लाल किले से स्वच्छता अभियान का आह्वान किया तो वह अविश्वास किया। गांधीजी आए और चले गए लेकिन नहीं हुआ। लेकिन हमने किया। हमने जब जनधन खाता की बात की तो भी यही अविश्वास और निराशा की बातें। हमने आयुर्वेद, योग की बातें की तो माखौल। हमने स्टार्टअप इंडिया की बात की तो निराशाजनक बातें। हमने डिजिटल इंडिया की बातें की तो निराशाजनक बातें की। लोग तो अनपढ़ है, कैसे होगा। मेक इन इंडिया का मजाक इन लोगों ने उड़ाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास कि भारत या भारत के लोगों के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं रहा। यह विश्वास किस पर करते थे मैं याद दिलाना चाहता हूं। पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ करता था, आतंकवादी घुस जाते थे। पाकिस्तान हाथ ऊपर कर लेता था लेकिन यह उस पर विश्वास कर लेते थे। यह कहते थे कि पाकिस्तान कह रहा तो सही कहता। कश्मीर आतंकवाद में सुलग रहा था। लेकिन कश्मीरी आवाम पर यह विश्वास नहीं करते थे हुर्रियत और आतंकियों पर विश्वास करते थे। 

05:51 PM (IST) Aug 10

हमारी प्लानिंग और परिश्रम से देश दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था

पीएम मोदी ने कहा कि 1991 में देश कंगाल होने की ओर था। कांग्रेस के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था हिचकोले खाती थी। लेकिन 2014 में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गई। यह एक निश्चित प्लानिंग, कठोर परिश्रम से हुआ। यह प्लानिंग, परिश्रम और परफार्मेंस की निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब 2028 में आप अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएंगे तो यह देश दुनिया के पहले तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा। 

05:48 PM (IST) Aug 10

हमारे अगले टर्म में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे अगले टर्म यानी हमारी सरकार के तीसरे टर्म में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। विपक्ष को इस पर पूछना चाहिए कि कैसे हम बनेंगे तीसरी अर्थव्यवस्था। या सुझाव दे सकते थे। या जनता के बीच जाते और कहते कि हम तीसरे नहीं पहले पर लेकर जाएंगे। लेकिन कांग्रेस के लोग अनुभवहीन बातें कर रहे हैं। कांग्रेस कहती है कि बिना कुछ किए ही भारत तीसरी अर्थव्यवस्था होने वाली है। कांग्रेस इसी लिए अभी तक सोची है। कांग्रेस के पास न विजन न भारत या वैश्विक अर्थजगत की जानकारी।

05:44 PM (IST) Aug 10

विपक्ष के लोगों को सीक्रेट वरदान मिला

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के लोगों को सीक्रेट वरदान मिला है। वरदान यह कि यह लोग जिसका बुरा चाहते हैं, उसकी भलाई ही होती है। एक उदाहरण मैं ही हूं। 20 साल हो गए। क्या कुछ नहीं मेरे खिलाफ हुआ लेकिन मुझे कुछ नहीं हुआ। मैं तीन उदाहरण से सिद्ध कर सकता। इन लोगों ने कहा था कि बैंकिंग सेक्टर डूब जाएगा, देश बर्बाद हो जाएगा। बड़े-बड़े विद्वानों को विदेश से लाकर कहलवाया। इन्होंने बुरा चाहा बैंकों का और ऐसा हुआ नहीं। दूसरा उदाहरण-डिफेंस के हेलीकॉप्टर बनाने वाली सरकारी कंपनी एचएएल की। एचएएल को लेकर कितनी बातें कही थी। एचएएल के तबाह होने वाली बात कही थी। मजदूरों, कामगारों को भड़काया गया। दुनिया को भड़काया। लेकिन हुआ उसके उल्टा। आज एचएएल सफलता की ऊंचाई को छू रहा।  तीसरा उदाहरण- एलआईसी के लिए कहा गया था कि एलआईसी बर्बाद हो गई। गरीबों का पैसा डूब गया। लेकिन आज एलआईसी लगातार मजबूत हो रही है। शेयर मार्केट पर नजर रखने वालों को कहूंगा आप सरकारी कंपनियों पर दांव लगा दीजिए, वादा है पैसा नहीं डूबेगा। पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग जिन संस्थाओं के डूबने की बात करते उसका भाग्य चमक जाता।

05:38 PM (IST) Aug 10

अपशब्द व गालियां मेरे लिए टॉनिक

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष डिक्शनरी और किताबों से खोज खोज कर अपशब्द मुझे कहते हैं। अच्छा है मुझे कोसते हैं। विपक्ष का पसंदीदा नारा है-मोदी तेरी कब्र खुदेगी। लेकिन मेरे लिए इनकी गालियां और अपशब्द, अलोकतांत्रिक भाषा मेरे लिए टॉनिक। 

05:36 PM (IST) Aug 10

विपक्ष के काले कपड़े पर किया कटाक्ष

पीएम मोदी ने कहा कि यूनिसेफ ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर साल गरीबों के पचास हजार रुपये बच रहे हैं। लेकिन भारत की उपलब्धियों से कांग्रेस समेत विपक्ष के कुछ दलों को अविश्वास है। जो सच्चाई दुनिया दूर से देख रही है, यह लोग यहां रहते हैं इनको दिखती नहीं। अविश्वास और घमंड इनकी रगों में रच बस गया है। विपक्ष जनता के विश्वास को कभी देख नहीं पाते हैं। यह उनका शुतुरमुर्ग एप्रोच है इसके लिए देश क्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि पुरानी सोच वाले लोग हैं कहते हैं कि जब शुभ होता है मंगल होता है तो काला टीका लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भी काले टीके के रूप में काला कपड़ा पहनकर वह मंगल किया है। 

05:33 PM (IST) Aug 10

विपक्ष ने देश के विश्वास को तोड़ा

पीएम मोदी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की आड़ में भारत के विश्वास को तोड़ने का काम किया गया है। रिकॉर्ड निवेश भारत में आ रहा है। आज रिकॉर्ड एक्सपोर्ट भारत में हो रहा है। भारत आगे बढ़ रहा है। देश में गरीबी तेजी से घट रही है। नीति आयोग के रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच साल में साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। आईएमएफ कहता है कि भारत ने अति गरीबी को खत्म कर दिया है। आईएमएफ ने हमारे सोशल वेलफेयर स्कीम की तारीफ की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत में जलजीवन मिशन के जरिए देश में चार लाख लोगों की जान बच गई। स्वच्छ भारत मिशन से तीन लाख लोगों को मरने से बचाया है। 

05:30 PM (IST) Aug 10

देश हमारी सामर्थ्य को पहचानता

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब हम आए तो देश ने हमारे सामर्थ्य को पहचाना और इसलिए ही 2019 में हमे दोबारा मौका दिया। सरकार में रहते हुए हमने भी अपने सामर्थ्य के साथ निभाने का काम किया। हमने भारत के युवाओं को घोटालों से रहित सरकार दिया, भारत के युवाओं को खुला आसमान उनके सपनों को पूरा करने के लिए दिया है। हमने दुनिया में भारत को आगे ले जाने का काम किया है। कुछ लोग साजिश कर रहे हैं कि भारत को दुनिया में नीचा दिखाया जाए लेकिन दुनिया जान चुकी है।

05:26 PM (IST) Aug 10

यह कालखंड बड़ा महत्वपूर्ण

पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश के जीवन में ऐसा समय आता है जब वह पुराने बंधन को तोड़कर एक नई उर्जा के साथ, एक मौका के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेता है। यह कालखंड सदी का वह कालखंड है जो भारत के लिए हर सपने सिद्ध करने का अवसर लेकर आया है। यह टाइम पीरियड बड़ा महत्वपूर्ण है। यह कालखंड जो गढ़ेगा उसका प्रभाव पूरे देश पर आने वाले एक हजार साल तक दिखने वाला है। 140 करोड़ देशवासियों का पराक्रम इस कालखंड में दिखेगा जो आने वाले समय में मजबूत नींव रखने वाला है। ऐसे समय में हमारा केवल एक ही उद्देश्य होना चाहिए- देश का विकास। देश को आगे ले जाने के लिए संकल्प।

05:24 PM (IST) Aug 10

अधीर बाबू के प्रति मेरी पूरी संवेदना

पीएम ने कहा कि 1999 में बाजपेयी सरकार के खिलाफ अविश्वास आया। शरद पवार नेतृत्व कर रहे थे। 2003 में अविश्वास प्रस्ताव आया सोनिया जी ने लीड किया। 2018 में खड़गे जी ने लीड लिया। लेकिन इस बार अधीर बाबू को उनकी पार्टी ने बोलने का मौका नहीं दिया। कल अमित जी की उदारता थी कि उनको मौका दिया। लेकिन गुड़ का गोबर कैसे किया जाता है, सभी लोगों ने सुना। आपकी मजबूरी क्या है कि क्यों अधीर बाबू को दरकिनार कर दिया। कांग्रेस बार बार उनका अपमान करती है। बार बार उनको अस्थायी रूप से फ्लोर लीडर के रूप में हटा देते हैं। हम अधीर बाबू के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

05:21 PM (IST) Aug 10

विपक्ष के बही खाते खुद बिगड़े

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के रवैया पर कहूंगा कि जिनके बही खाते खुद के बिगड़े हुए हैं वही हमसे हमारा हिसाब ले रहे हैं। 

05:20 PM (IST) Aug 10

फील्डिंग विपक्ष ने लगाया लेकिन चौक्के छक्के यहीं से

पीएम मोदी ने कहा कि मजा है इस डिबेट का। फील्डिंग तो विपक्ष ने लगाया लेकिन चौक्के-छक्के यहीं से लगे। विपक्ष को तैयारी करके आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच साल दिया लेकिन फिर भी यह तैयारी नहीं करके आए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को दिखास की और छपास की इच्छा है। लेकिन वह नहीं जानते कि देश उनको देख रहा है। उनके एक एक शब्दों को सुन रहा है। विपक्ष ने देश को हर बार निराशा के अलावा कुछ नहीं दिया।

05:18 PM (IST) Aug 10

देश के युवाओं की चिंता नहीं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आपको देश के युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं बल्कि विपक्ष को अपने भविष्य की चिंता है। आप जब सदन चलने दिया तो कब जब अविश्वास लाया। आप जुटे अपने भ्रष्ट साथी के साथ मजबूर होकर। 

05:17 PM (IST) Aug 10

विपक्ष ने जनता के साथ विश्वासघात किया

पीएम मोदी ने कहा कि बीते दिनों कई महत्वपूर्ण बिल यहां पारित हुए। यह ऐसे बिल थे जो हमारे फिशरमैन के हित में थे। सबसे अधिक फायदा केरल को होना था। लेकिन केरल के सांसदों को इसमें कोई रूचि नहीं। डिजिटल डेटा बिल, देश के युवाओं से जुड़ा हुआ था। आने वाला समय टेक्नोलॉजी ड्रिवन है। उस पर गंभीर चर्चा की जरूरत है। लेकिन विपक्ष के लिए राजनीति ही सबकुछ। कई ऐसे बिल थे जो दलित, पिछड़ों, आदिवासी, गरीबों के कल्याण के लिए थी, उनके भविष्य पर चर्चा के लिए थी लेकिन इसमें किसी को रूचि नहीं। देश की जनता ने जिस काम के लिए इनको भेजा है, उस जनता का भी विश्वासघात किया। विपक्ष ने यह साबित किया कि देश से बड़ा उनके लिए दल है। विपक्ष को गरीब के भूख की चिंता नहीं बल्कि सत्ता की भूख से चिंता।

05:12 PM (IST) Aug 10

भगवान का आशीर्वाद मानता हूं

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान की मर्जी से विपक्ष ने लाया है अविश्वास प्रस्ताव। 2018 में भी अविश्वास प्रस्ताव लाया था। उस समय भी मैंने कहा था कि अविश्वास प्रस्ताव हमारी सरकार का फ्लोर टेस्ट नहीं बल्कि विपक्ष का ही फ्लोर टेस्ट है। वाकई जब मतदान हुआ तो विपक्ष के पास जितना वोट था, उतना भी वह जमा नहीं कर पाए। जब हम जनता में गए तो जनता ने भी इनके लिए नो कंफिडेंस घोषित कर दिया। चुनाव में एनडीए को भी ज्यादा सीटें मिली और बीजेपी को भी अधिक सीटें मिली। विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता।

05:08 PM (IST) Aug 10

पीएम मोदी ने शुरू किया भाषण

अविश्वास प्रस्ताव के तीसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में बयान दे रहे हैं।