PM Modi in Kashi: मोदी काशी क्या गए twitter पर ट्रेंड पकड़ गया Burnol शब्द, लोगों ने लिखा-प्रॉडक्शन तेज कर दो

Published : Dec 13, 2021, 03:32 PM ISTUpdated : Dec 13, 2021, 03:37 PM IST
PM Modi in Kashi: मोदी काशी क्या गए twitter पर ट्रेंड पकड़ गया Burnol शब्द, लोगों ने लिखा-प्रॉडक्शन तेज कर दो

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी (Varansi) में हैं। उनके कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे शिव की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं। 'हिंदू और हिंदुत्व' की प्रतीक इन तस्वीरों के बाद twitter पर 'Burnol' शब्द ट्रेंड पकड़ गया है। जानिए क्यों?

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने 2 दिवसीय दौरे पर वाराणसी (Varansi) में हैं। मोदी ने सबसे पहले काशी के कोतवाली कहे जाने वाले काल भैरव (Kal Bhairav) के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की श्रीकाशी विश्वानाथ कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले मोदी ने गंगा में डुबकी लगाई। मोदी के इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ये तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई हैं, जब 12 दिसंबर को जयपुर में महंगाई हटाओ (Congress Mahangai Hatao Rally in Jaipur) रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने हिंदू और हिंदुत्व को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। इस बयान पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मोदी के काशी दौरे की तस्वीरों को राहुल गांधी के बयान से जोड़कर लोगों कमेंट़्स कर रहे हैं। twitter पर #Burnol ट्रेंड पकड़ गया है।

twitter पर आए ये कमेंट्स

# यह बरनोल का पहला अवसर है। अभी और आना बाकी हैं।

# बरनोल की प्रॉडक्शन तेज कर दो, टन टन आइस पैक और बरनोल की मांग होगी।  हर हर महादेव। महादेव उन्हें मानसिक शांति दें।

#Burnol Out of stock
 

राहुल गांधी ने कहा था 
राहुल गांधी ने कहा  था कि महात्मा गांधी हिन्दू, गोडसे हिन्दुत्ववादी, फर्क क्या होता है। चाहे कुछ भी हो जाए, हिन्दू सत्य को ढूंढता है। मर जाए, कट जाए हिन्दू सच को ढूंढता है। उसका रास्ता सत्य रहा। जबकि हिंदुत्ववादी पूरी जिंदगी सत्ता को ढूंढने और सत्ता पाने में निकाल देता है। वह सत्ता के लिए किसी को भी मार देगा। हिंदू का रास्ता सत्याग्रह होता है और हिंदुत्ववादी का रास्ता सत्ताग्रह होता है। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि पूरा देश चार-पांच उद्योगों के हाथ में है। हर संस्थान एक संगठन के हाथ में है। मंत्रियों के ऑफिस में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ओएसडी हैं। देश को जनता नहीं चला रही है, तीन-चार पूंजीपति चला रहे हैं और हमारे प्रधानमंत्री उनके काम कर रहे हैं।

pic.twitter.com/NUNktArHxt

https://t.co/x2DzwixG0e pic.twitter.com/ldr00KVsoa

Another burnol moment🥺 pic.twitter.com/ItgU7Qm4I2

pic.twitter.com/DH6GST26wU

यह भी पढ़ें
Hindutva V/s Rahul Gandhi: राहुल गांधी का हिंदुत्व पर बयान; twitter पर कमेंट्स-हर भाषण पर 1 लाख वोट कम
PM Modi ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने वाले श्रमिकों पर फूल बरसाए, सेल्फी ली और साथ बैठकर खाना खाया, Photos
PM Modi in Kashi: मां गंगा की गोद में डुबकी, भगवान सूर्य को अर्घ्य, बाबा के अभिषेक को हाथ में जल, देखें Photos

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Indigo: एयरपोर्ट्स पर लगा सूटकेस का ढेर, फ्लाइट कैंसिल होने से रो पड़े यात्री
Indigo Crisis Day 6: इंडिगो की आज 650 फ्लाइट कैंसिल, जानें किस शहर से कितनी?