मन की बात: पीएम बोले 26/11 के हमले को भूल नहीं सकते, विदेश जाकर शादी करने वालों से की ये अपील

Published : Nov 26, 2023, 11:09 AM ISTUpdated : Nov 26, 2023, 11:42 AM IST
Mann ki Baat

सार

मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेश जाकर शादी करने वालों से अपील की कि वे अपने विवाह कार्यक्रम भारत में रखें। इससे देश का पैसा देश में रहेगा और यहां के लोगों को कुछ न कुछ सेवा करने का मौका मिलेगा।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए अपने विचार देशवासियों के साथ शेयर कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 नवबंर (26/11) को मुंबई में हुए आतंकी हमले को भूल नहीं सकते।

पीएम मोदी ने कहा, "आज 26 नवंबर हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं। आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने मुंबई और पूरे देश को थर्रा दिया था। ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। जब साल 2015 में हम बाबा साहेब आंबेडकर की 125वीं जन्मजयंती मना रहे थे, उसी समय विचार आया था कि 26 नवंबर को संविधान सभा के तौर पर मनाया जाए। तब से हर साल आज के दिन को हम संविधान दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।"

देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है वोकल फोर लोकल का अभियान

नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले महीने मन की बात में मैंने वोकल फोर लोकल को खरीदने पर जोर दिया था। बीते कुछ दिनों के भीतर ही दिवाली, भैया दूज और छठ पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। इस दौरान भारत में बने उत्पादों को खरीदने का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा गया। अब घर के बच्चे भी दुकान पर कुछ खरीदते समय यह देखने लगे हैं कि उसमें मेड इन इंडिया लिखा है या नहीं। इतना ही नहीं ऑनलाइन सामान खरीदते समय अब लोग कंट्री ऑफ ओरिजिन देखना नहीं भूलते है।"

उन्होंने कहा, "वोकल फोर लोकल का ये अभियान पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है। इन दिनों कुछ परिवारों में विदेशों में जाकर शादी करने का नया वातावरण बनता जा रहा है। भारत की मिट्टी में, भारत के लोगों के बीच, अगर हम शादी ब्याह मनाएं तो देश का पैसा देश में रहेगा। देश के लोगों को आपकी शादी में कुछ न कुछ सेवा करने का अवसर मिलेगा, छोटे-छोटे गरीब लोग भी अपने बच्चों को आपकी शादी की बातें बताएंगे।"

यह भी पढ़ें- Video: PM मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, बोले- स्वदेशी क्षमताओं ने मेरे विश्वास को बढ़ाया

पीएम मोदी ने कहा, "ये लगातार दूसरा साल है जब दीपावली के अवसर में कैश देकर कुछ सामान खरीदने का प्रचलन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। अब लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं। ये बहुत उत्साह बढ़ाने वाला है। आप तय करिए कि एक महीने तक आप UPI से या किसी डिजिटल माध्यम से ही पेमेंट करेंगे, कैश पेमेंट नहीं करेंगे। भारत में डिजिटल क्रांति की सफलता ने इसे संभव बना दिया है।"

यह भी पढ़ें- PM के हमशक्ल ने किया गरबा, लोग समझे किसी ने बना दिया डीपफेक वीडियो, सामने आई सच्चाई

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?