
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात के द्वारका में बने सुदर्शन सेतु (Sudarshan Setu) का उद्घाटन करेंगे। यह पुल ओखा मुख्य भूमि और बेयट द्वारका द्वीप को जोड़ता है। इसे तैयार करने में करीब 980 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 2.32 किलोमीटर लंबाई वाला यह भारत का सबसे लंबा Cable-stayed bridge है।
सुदर्शन सेतु का डिजाइन बेहद खास है। इसके फुटपाथ पर चलते हुए भक्त श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों को पढ़ पाएंगे और भगवान कृष्ण की तस्वीरें देख पाएंगे। फुटपाथ के छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं, इनसे एक मेगावाट बिजली पैदा होगी। इस पुल के बन जाने से भक्तों को द्वारका और बेयट-द्वारका के बीच आनेजाने में सुविधा होगी। पहले लोगों को इसके लिए नाव का इस्तेमाल करना होता था। यह पुल देवभूमि द्वारका का प्रमुख पर्यटक आकर्षण होगा।
सुदर्शन सेतु ब्रिज की खास बातें
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.