राष्ट्रीय समुद्र दिवस पर PM ने शेयर कीं कई तस्वीरें, 8 सालों में बदल गई भारतीय बंदरगाहों की कहानी

Published : Apr 05, 2022, 09:38 AM ISTUpdated : Apr 05, 2022, 09:52 AM IST
राष्ट्रीय समुद्र दिवस पर PM ने शेयर कीं कई तस्वीरें,  8 सालों में बदल गई भारतीय बंदरगाहों की कहानी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने 5 अप्रैल का मनाए जाने वाले राष्ट्रीय समुद्री दिवस(NATIONAL MARITIME DAY) पर बधाई देते हुए tweet किए हैं। मोदी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में भारत सरकार ने बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। मोदी ने कुछ फोटोज भी शेयर किए।  

नई दिल्ली. आज भारत राष्ट्रीय समुद्री दिवस(NATIONAL MARITIME DAY) मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने 5 अप्रैल का मनाए जाने वाले राष्ट्रीय समुद्री दिवस(NATIONAL MARITIME DAY) पर बधाई देते हुए tweet किए हैं। मोदी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में भारत सरकार ने बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। मोदी ने कुछ फोटोज भी शेयर किए।

यह भी पढ़ें-भारत का अनूठा क्रूज टर्मिनल जल्द होगा शुरू, 22 एलिवेटर, 10 एस्केलेटर व 300 कारों के लिए मल्टी कार पार्किंग

गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए
मोदी ने tweet किया-आज, राष्ट्रीय समुद्री दिवस(National Maritime Day) पर हम अपने गौरवशाली समुद्री इतिहास को याद करते हैं और भारत के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। पिछले 8 वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है। भारत सरकार ने बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें बंदरगाह क्षमता का विस्तार और मौजूदा प्रणालियों को और भी अधिक कुशल बनाना शामिल है। भारतीय उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जलमार्गों का उपयोग किया जा रहा है।मोदी ने कहा- जबकि हम आर्थिक प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र का लाभ उठा रहे हैं और एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं, हम समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और विविधता को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त देखभाल भी कर रहे हैं, जिस पर भारत को गर्व है।

यह भी पढ़ें-पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-नेपाल संबंधों पर शेयर किया वीडियो, जयनगर-कुर्था रेल परियोजना को बताया अहम

क्या है राष्ट्रीय समुद्री दिवस
हर साल इस दिवस की एक थीम होती है। इसका मकसद दुनिया भर के महाद्वीपों के बीच सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल वाणिज्य का समर्थन करना है। बता दें कि 5 अप्रैल 1919 को मुंबई से लंदन की यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय फ्लैग मर्चेंट पोत (एम/एस सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी के स्वामित्व वाली) 'एस. एस. लॉयल्टी' (S.S LOYALTY) की पहली यात्रा की स्मृति में समुद्री दिवस शुरू किया गया था।

pic.twitter.com/DChKfDfZwY

pic.twitter.com/y4DUPhefYD

यह भी पढ़ें-सैन्य अभ्यास वरुण-2022 में भारत और फ्रांस की नेवी ने सीखा दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का तौर-तरीका


भारत का अनूठा क्रूज टर्मिनल जल्द होगा शुरू
बंदरगाहों के विकास की दिशा में एक नई पहल जारी है। बीपीएक्स-इंदिरा डॉक पर बन रहा भारत का अपनी तरह का अनूठा और प्रतिष्ठित समुद्री क्रूज टर्मिनल- मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल(Maritime Cruise Terminal - Mumbai International Cruise Terminal) के जुलाई 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है। इस समुद्री क्रूज टर्मिनल का निर्माण क्षेत्र 4.15 लाख वर्ग फुट बताया जाता है। टर्मिनल में हर साल 200 जहाजों और 1 मिलियन यात्रियों की आवाजाही को संभालने की क्षमता होगी। इसमें 22 एलिवेटर, 10 एस्केलेटर और 300 कारों के लिए बहुमंजिला कार पार्किंग की सुविधा भी होगी। डॉक पर एक बार में दो क्रूज जहाजों को जगह मिल सकेगी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया