जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में खाई में गिरी प्राइवेट कैब, आठ लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में खाई में प्राइवेट कैब गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस और सेना के जवानों ने शवों को खाई से निकाला।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 16, 2022 5:58 PM IST / Updated: Nov 16 2022, 11:31 PM IST

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं हैं। सभी एक प्राइवेट कैब में सवार थे। कैब सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई थी। किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर देवांश यादव ने बताया कि हादसा अलसियार के पास हुआ।

मारे गए लोग एक एसयूवी में सवार होकर मारवाह से रेनी पंचायत जा रहे थे। निजी कैब में आठ लोग यात्रा कर रहे थे। हादसे में सभी की मौत हो गई। शवों को निकाल कर नोवापाची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सेना के जवानों ने बचाव अभियान चलाया। 

Latest Videos

शाम छह बजे हुआ हादसा
एक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मारे गए लोगों की पहचान उमेर गनी शाह (ड्राइवर), मोहम्मद अमीन, मोहम्मद इरफान, अफाक अहमद, आसिया बानो, मुजमिला बानो, सफूरा बानो और मोहसिना बानो के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें- हेपेटाइटिस सी की दवा से हो सकता है मलेरिया का इलाज, JNU में रिसर्च से पता चला बेहद कारगर है यह मेडिसिन

उपराज्यपाल ने जताया दुख
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया और कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि जानमाल के नुकसान से व्यथित हूं। ऐसी दुर्घटनाएं हर दूसरे दिन हो रही हैं। यह बहुत दुखत है। उम्मीद करता हूं कि अधिकारी पर्याप्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करेंगे। 

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और IAF को दिया निर्देश, 32 रिटायर महिला अधिकारियों को पेंशन देने पर करें विचार
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों