
लखनऊ। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी में लगातार चुनावी अभियान चला रहीं हैं। वह रोज जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर रहीं हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी थाईलैंड यात्रा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला किया है।
रायबरेली से कांग्रेस के राहुल गांधी और अमेठी के किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि कांग्रेस परिवार के लोग सिर्फ चुनाव में अमेठी और राय बरेली आते हैं। इसपर प्रियंका गांधी ने कहा, "यह बिल्कुल झूठ है।"
अमित शाह महिलाओं की बहुत जानकारी रखते हैं
प्रियंका गांधी ने कहा, "अमित शाह जी तो बहुत जानकारी रखते हैं, खासकर के महिलाओं की। कहां जा रहीं हैं, किससे मिल रहीं हैं। मैं कुछ दिनों पहले थाईलैंड अपनी बेटी से मिलने गई थी तो अपनी चुनावी सभा में कह रहे थे। हां मैं गई थी। मगर अमित शाह जी ये बताएं कि उनको ये जानकारी कैसे मिली। जब वो सारी जानकारी रखते हैं तो झूठ क्यों बोलते हैं।"
अमेठी से हमारे परिवार का दिल का रिश्ता
चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेठी से हमारे परिवार का दिल का रिश्ता है। दिल से रिश्ता बनाने में उम्र लग जाती है। स्मृति जी को लोगों के दिल में जगह बनाने के लिए 40 साल चाहिए। वह यहां अमेठी के लोगों की सेवा करने नहीं आई हैं। वह राजनीतिक वजह से आईं हैं।
यह भी पढ़ें- जानें पवन सिंह के किस डर से उनकी मां ने काराकाट सीट से भरा नामांकन, किनसे होगा मुकाबला
प्रियंका गांधी रोज एक दर्जन नुक्कड़ सभाएं कर रहीं हैं। उन्होंने रायबरेली में एक नुक्कड़ सभा में बिजली चली जाने के बाद भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बिना माइक के अपनी बात रखी। अमेठी और रायबरेली सीट पर जीत के लिए प्रियंका गांधी पूरी कोशिश कर रहीं हैं। वह लोगों से मिल रहीं हैं। अपनी भाषणों में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों की बात कर केंद्र सरकार पर हमले कर रहीं हैं।
यह भी पढ़ें- 'मैंने कभी हिंदू या मुस्लिम नहीं कहा, वोट बैंक के लिए नहीं करता काम': नरेंद्र मोदी
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.