प्रियंका गांधी से लेकर केजरीवाल तक, जामिया फायरिंग पर भाजपा और मोदी सरकार पर ऐसे साधा गया निशाना

जामिया नगर में फायरिंग पर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 30, 2020 2:11 PM IST / Updated: Jan 30 2020, 07:43 PM IST

नई दिल्ली. जामिया नगर में फायरिंग पर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?

अरविंद केजरीवालन ने क्या कहा?
जामिया फायरिंग पर अमित शाह ने ट्वीट कर कठोर से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसपर  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पूछा,  ये दिल्ली में क्या हो रहा है। दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। कृपया दिल्ली की कानून व्यवस्था को संभालिए।

Latest Videos

ओवैसी ने कहा, हम डरेंगे नहीं
जामिया फायरिंग पर ओवैसी ने लिखा, ये सब आज हुआ है, जब हम गोडसे द्वारा की गई गांधी की हत्या को याद कर रहे हैं। जब कुछ छात्र गांधी के लिए शांतिमार्च निकाल रहे थे। ऐसी कायराना हरकतें हमें डरा नहीं सकतीं। विरोध जारी रहेगा। यह अब गोडसे का भारत बनाम गांधी, आंबेडकर और नेहरू का भारत हो चुका है। चुनाव करना बेहद आसान है।

माहौल बिगाड़ने का आरोप : संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा, गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। पहले ही दिन से उनके नेता भड़काऊ भाषण दे  रहे हैं। डर की वजह से यह षड्यंत्र किया जा रहा है। गृह मंत्री चुनाव को टालने की योजना बना रहे हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts