
नई दिल्ली. नागरिकता कानून के विरोध में जामिया के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंडिया गेट के सामने 2 घंटे के लिए धरने पर बैठीं। इससे पहले प्रियंका ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार को कायर सरकार बताया। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, देश के विश्वविद्यालयों में घुस घुसकर विद्यार्थियों को पीटा जा रहा है। जिस समय सरकार को आगे बढ़कर लोगों की बात सुननी चाहिए, उस समय भाजपा सरकार उत्तर पूर्व, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में विद्यार्थियों और पत्रकारों पर दमन के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। यह सरकर कायर है।
"देश के लिए एकजुट होना पड़ेगा"
- उन्होंने कहा "आज विजय दिवस है। इस देश के लिए कितने ही शहीद हुए हैं। ये मेरा देश है। ये आपका देश है। ये उन बच्चों का देश है जो कल पीटे गये। ये उन महिलाओं का देश है जिन पर हर रोज़ अत्याचार होता है। हमें इस देश के लिए एकजुट होना पड़ेगा"
- प्रियंका गांधी ने कहा, "जनता की आवाज से डरती है। इस देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है। यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए मोदी जी, यह दबेगा नहीं, इसकी आवाज़ आपको आज नहीं तो कल सुननी ही पड़ेगी।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.