प्रियंका गांधी की होगी चुनावी राजनीति में एंट्री? रायबरेली से कांग्रेस बनाएगी प्रत्याशी, सोनिया गांधी जाएंगी राज्यसभा

Published : Feb 12, 2024, 06:59 PM ISTUpdated : Feb 12, 2024, 08:57 PM IST
Senior Congress leader Priyanka Gandhi

सार

बेटी की चुनावी डेब्यू के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी यह सीट छोड़ रही हैं और राज्यसभा के रास्ते वह इस बार संसद जाएंगी। 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी राजनीति में एंट्री करेंगी। नेहरू-गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट से कांग्रेस प्रियंका गांधी को उतार सकती है। माना जा रहा है कि बेटी की चुनावी डेब्यू के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी यह सीट छोड़ रही हैं और राज्यसभा के रास्ते वह इस बार संसद जाएंगी।

सोनिया गांधी 2004 से हैं रायबरेली की सांसद

रायबरेली संसदीय सीट, नेहरू-गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रही है। इस सीट पर सबसे पहली बार फिरोज गांधी ने जीत दर्ज की थी। 1952 और 1957 में दो बार फिरोज गांधी रायबरेली के सांसद हैं। 1960 में कांग्रेस के आरपी सिंह और 1962 में कांग्रेस के बैजनाथ कुरील यहां से सांसद चुने गए थे। 1967 और 1971 में यहां से सांसद पूर्व पीएम इंदिरा गांधी रही हैं। लेकिन 1977 में वह समाजवादी नेता राजनारायण से इस सीट से चुनाव हार गई थीं। हालांकि, इंदिरा गांधी ने 1980 में यहां से भारी मतों से चुनाव जीता। इंदिरा गांधी के बाद यहां से गांधी परिवार के अरुण नेहरू सांसद चुने गए तो 1989 और 1991 में शीला कौल यहां कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीती थीं। शीला कौल भी नेहरू परिवार की हैं। हालांकि, 1996 और 1998 में बीजेपी ने दो बार यहां जीत दर्ज की। अशोक सिंह यहां से सांसद चुने गए। लेकिन गांधी परिवार के खास कैप्टन सतीश शर्मा ने 1999 में यहां से संसदीय चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद सोनिया गांधी 2004 में रायबरेली सांसद चुनी गईं। इसके बाद से वह लगातार यहां से सांसद हैं।

राजस्थान या मध्य प्रदेश से राज्यसभा में जा सकती सोनिया

रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के बारे में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह रायबरेली सीट छोड़ने के बाद राज्यसभा में जाने की तैयारी कर रही हैं। पार्टी नेताओं ने उनको राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया है। हालांकि, अधिकारिक रूप से कुछ ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि उनको मध्य प्रदेश या राजस्थान से राज्यसभा में भेजने की तैयारी चल रही है। यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोनिया गांधी को आंध्र प्रदेश से चुनाव लड़ाया जा सकता।

वैसे उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया गांधी चुनावी राजनीति से दूर होंगी। फिलहाल, वह राज्यसभा जा सकती हैं। इससे वह अपनी पारंपरिक सीट बेटी प्रियंका गांधी को सौंप सकेंगी। प्रियंका गांधी की भी उनके इस कदम से चुनावी राजनीति में एंट्री हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, अशोक चव्हाण ने छोड़ दी पार्टी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली