पंजाब चुनावः भाषण में यूपी-बिहार के लोगों का अपमान करते रहे सीएम चन्नी, तालियां बजाती रहीं प्रियंका गांधी

Published : Feb 16, 2022, 11:35 AM ISTUpdated : Feb 16, 2022, 08:30 PM IST
पंजाब चुनावः भाषण में यूपी-बिहार के लोगों का अपमान करते रहे सीएम चन्नी, तालियां बजाती रहीं प्रियंका गांधी

सार

Punjab Election 2022 : दरअसल, पंजाब में प्रियंका (Priyanka Gandhi Vadra )के सामने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit s Chani) ने यूपी के लोगाें को 'भइये' कहकर संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के लोगों में इसे लेकर नाराजगी है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि 'प्रियंका हूं, यूपी के लोगों को कांग्रेस गाली दे तो हंस सकती हूं।' 

पॉलिटिकल डेस्क। पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग होनी है। (Punjab Election 2022) इससे पहले मंगलवार 15 फरवरी को हुई एक जनसभा में ऐसा कुछ हुआ, जिससे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) यूपी के लोगों के निशाने पर आ गईं। दरअसल, पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ एक जनसभा में प्रियंका ने कहा कि पंजाब पंजाबियों का है...यहां कोई राजनीति नहीं चलेगी। प्रियंका के ये कहते ही चन्नी ने माइक पकड़ लिया और कहा - प्रियंका पंजाब दी बहू हैं। यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइये आते इते राज नई करदे। इस पर प्रियंका भी उनके सुर में सुर मिला रही हैं, लेकिन यूपी से 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका इस जनसभा के बाद से निशाने पर हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के हैंडल से भी यह वीडियो ट्वीट किया गया है।

 

यूपी में अभी दो चरण के चुनाव हुए हैं। 5 चरण बाकी हैं। ऐसे में यह जनसभा पंजाब में उन्हें फायदा दिलाएगी या नुकसान नहीं पता, लेकिन उत्तर प्रदेश के लोगों में कांग्रेस के प्रति नाराजगी और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रियंका के फोटो और वीडियो के साथ लिखा- 'प्रियंका हूं, यूपी केलोगों को कांग्रेस गाली दे तो हंस सकती हूं।' दरअसल, पूरा मामला 'भइये' शब्द को लेकर है। यूपी और बिहार के लोगों को बाल ठाकरे के समय महाराष्ट्र में 'भइये' शब्द कहकर मजाक उड़ाया जाता था। इसी वजह से यूपी के लोगों को यह शब्द बुरा लगता है। लोगों का कहना है कि प्रियंका राज्यों के साथ ही लोगों के साथ अपने संबंध भी बदल रही हैं। अगर यूपी के लोगों का अपमान देखते हुए भी वे कुछ नहीं कहतीं, तो ये बेहद गलत है।

भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी प्रियंका वाड्रा और चन्नी का यह वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा - प्रियंका वाड्रा जी उत्तर प्रदेश में आकर अपने को यूपी की बेटी बताती हैं और पंजाब में उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगो के अपमान पर ताली बजाती हैं। ये ही इनका दोहरा चरित्र है और चेहरा भी। भाजयुमो के ट्विटर हैंडल पर भी इसी वीडियो को शेयर किया गया है। 

लोग बोले- 10 सीट भी नहीं मिल रहीं 
प्रियंका की मौजूदगी में इस जनसभा में यूपी के लोगों का मजाक उड़ाने और अपमानित करने वाली टिप्पणी पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा - चिंता मत करें, कांग्रेस यूपी में 10 सीटें भी नहीं जीतने वाली है। यूपी के लोगों ने योगी के साथ जाना तय कर लिया है। यहां तक कि अखिलेश भी करीबी मुकाबले में नहीं है। सोशल मीडिया पर चन्नी का यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लोग रीट्वीट भी कर रहे हैं। 

यूपी में रविदास मंदिर पहुंचे प्रियंका- राहुल

 

 



पंजाब में अपनी मौजूदगी में यूपी वालों का अपमान देखने के बाद भी प्रियंका ने चन्नी को नहीं रोका। इसके बाद आज वे वाराणसी में संत रविदास मंदिर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी हैं। वह यहां क्षीर गोवर्धन स्थित संत शिरोमणि श्री रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समागम में हिस्सा लेंगे। 

यह भी पढ़ें
किसान नेता मंजीत सिंह: दूसरों को मुश्किलों से निकाला, खुद फंसे तो खुदकुशी कर ली, यहां कर्ज के आगे सस्ती जान?
पंजाब में ड्रग्स-रेत खनन पर राजनाथ सिंह का चैलेंज- BJP की सरकार बना दो, हम देखते हैं- किसने मां का दूध पीया है
कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों में ऐसे नाम, जिनके कहने पर उनकी पत्‍नी भी वोट न दें, मनीष तिवारी ने निकाली भड़ास

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम