बेंगलुरु में CAA के विरोध में सड़कों पर थे लोग, DCP ने गाया एक गाना और चुपचाप लौट गए प्रदर्शनकारी

बेंगलुरु में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही वाक्या नजर आया।  जिसमें बेंगलुरु (मध्य) के डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया और सभी प्रदर्शनकारी खड़े हो गए। राष्ट्रगान खत्म हो जाने के बाद सभी लोग वहां से चले गए। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 20, 2019 3:59 AM IST

बेंगलुरु. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध अपने चरम पर है। एक ओर जहां देश में कई जगहों पर हिंसात्मक प्रदर्शन हुए। जिसको काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जबकि लखनऊ में एक युवक की मौत हो, कर्नाटक के मंगलोर में पुलिस फायरिंग में दो लोगों की चली गई। इन सब के बीच कर्नाटक के बेंगलुरु से एक अनोखी खबर सामने आई है। जिसमें बेंगलुरु (मध्य) के डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने कुछ ऐसा किया कि सभी प्रदर्शन कारी चुपचाप वहां से चले गए। 

सिर्फ एक अपील, साथ आ गए सभी प्रदर्शनकारी 

Latest Videos

बेंगलुरु में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही वाक्या नजर आया। बेंगलुरु की सड़क पर प्रदर्शनकारियों का हल्ला बोल जारी था। तब बेंगलुरु (मध्य) के डीसीपी चेतन सिंह राठौर ने हाथ में माइक लेकर मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों से चले जाने की अपील की। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि अब मैं एक गाना गाऊंगा जिसमें मेरे सारे देशवासी मेरे साथ खड़े होंगे। जिसके बाद डीएसपी ने राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया और सभी प्रदर्शनकारी खड़े हो गए। राष्ट्रगान खत्म हो जाने के बाद सभी लोग वहां से चले गए। 

कलबुर्गी में 20 प्रदर्शनकारी हिरासत में

कर्नाटक के कलबुर्गी क्षेत्र में गुरुवार को मुस्लिम-लेफ्ट ऑर्गेनाइजेशन ने CAA के विरोध में प्रदर्शन किया। कलबुर्गी में विरोध प्रदर्शन करने वाले 20 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सुबह 6 बजे से लगी थी 144

बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। ग्रामीण इलाकों समेत बेंगलुरु शहर में धारा 144 लागू की गई थी, जो कि सुबह 6 बजे ही लागू थी। सुबह ही राज्य के मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा ने बड़े अधिकारियों के साथ मिलकर बैठक भी की थी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'